1 / 9
India vs England (Image generated by AI)
India vs England 5th T20I Live Streaming: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. सीरीज का पहला मैच बारिश के भेंट चढ़ने के बाद भारत को लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा और इंग्लैंड की टीम 3-0 से सीरीज अपने नाम कर लिया है. अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया 5वें और आखिरी टी20 मुकाबले में अपना सम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
भारत के पास लाज बचाने का आखिरी मौका

2 / 9
ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है. अब टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप होने का खतरा मंडरा रहा है. 5वें मुकाबले में मेजबान टीम की नजर 4-0 से सीरीज अपने नाम करने पर होगी, जबकि भारत के पास अपनी लाज बचाने का आखिरी मौका होगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है.
कब और कहां खेला जाएगा 5वां टी20I मुकाबला?

3 / 9
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला शनिवार, 11 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमें साउथेम्प्टनम के द रोज बाउल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.
कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

4 / 9
भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर उतरेंगे.
टीवी पर कहां देखें मुकाबला?

5 / 9
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले 5वें टी20 मुकाबले को भारतीय फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं. यहां विभिन्न भाषाओं में मैच का आनंद उठा सकते हैं.
कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

6 / 9
मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. हालांकि, यहां मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
फ्री में कहां देखें लाइव मैच?

7 / 9
अगर आपके पास जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं है और आप बिना पैसे खर्च किए भारत-इंग्लैंड 5वां टी20I मैच लाइव देखना चाहते हैं तो आप डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर फ्री इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके लिए बस आपके घर पर डीडी फ्री डिश (DD Free Dish) का कनेक्शन होना चाहिए.
भारत की संभावित प्लेइंग 11

8 / 9
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा/संजू सैमसन, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

9 / 9