
1 / 8
IND vs ENG: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जब भी टीम इंडिया बड़े मुकाबले खेलने उतरती है, तो वहां कई सितारें मैच देखने के लिए भी पहुंचते हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सेमीफाइनल मुकाबले में भी यही देखने को मिला. जहां पर टीम इंडिया के कई सितारों के साथ ही बॉलीवुड का भी तड़का लगा हुआ है. वहीं सफल बिजनेसमैन भी स्टेडियम में नजर आ रहे हैं.
मुकेश अंबानी फैमिली

2 / 8
रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी अपनी पूरी फैमिली के साथ स्टेडियम में पहुंचे हैं. जिसमें उनकी पत्नी नीता अंबानी और बेटे आकाश अंबानी भी नजर आ रहे हैं. मुंबई इंडियंस टीम की मालकिन भी नीता अंबानी हैं.
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

3 / 8
बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर रणबीर कपूर और अपनी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ स्टेडियम में नजर आए. इस दौरान उनकी बेटी भी साथ में नजर आई. रणबीर इससे पहले भी टीम इंडिया के मुकाबले देखने आते रहते हैं.
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी

4 / 8
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी के साथ इस मुकाबले को देखने के लिए पहुंचे हैं. अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शामिल होने के लिए वो मुंबई आए थे. शादी में शामिल होने के बाद वो मैच देखने के लिए पहुंचे.
रोहित शर्मा

5 / 8
वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान रोहित शर्मा भी इस मुकाबले को देखने के लिए पहुंचे. हिटमैन इस टूर्नामेंट में आईसीसी के ब्रांड एंबेसडर भी हैं. जिसके कारण ही वो मैच से पहले भी भारतीय टीम के खिलाड़ियों से मिलते हुए नजर आए.
केएल राहुल और अहान शेट्टी

6 / 8
भारतीय स्टार खिलाड़ी केएल राहुल और अहान शेट्टी भी इस मुकाबले के दौरान स्टेडियम में नजर आए. अहान भी अपने पिता सुनील शेट्टी की तरह बॉलीवुड के एक्टर भी हैं. राहुल ने अहान की बहन अथिया शेट्टी से ही शादी की है.
अनिल कपूर और वरुण धवन

7 / 8
बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर और वरुण धवन भी इस मुकाबले को देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे हैं. दोनों ही टीम इंडिया को चीयर करते हुए मैदान पर नजर आए. अनिल कपूर और वरुण धवन दोनों ही क्रिकेट देखना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं.
तृप्ति डिमरी

8 / 8
उभरती हुई एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी भी इस मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में पहुंची है. एनिमल में नजर आई तृप्ति भी इंग्लैंड के खिलाफ इस बड़े मुकाबले में टीम इंडिया को सपोर्ट के करने के लिए पहुंची हैं.