
1 / 8
IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है. 254 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 246 रन ही बना सकी. इस रोमांचक जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया है.
भारत ने T20 WC 2026 के फाइनल में बनाई जगह

2 / 8
IND vs ENG T20 WC 2026 Semifinal, Surykumar Yadav Statement: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 7 रन से रोमाचंक जीत के साथ फाइनल में जगह बना ली है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 253 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी.
सूर्यकुमार यादव ने किसे दिया जीत का श्रेय?

3 / 8
सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस जीत का श्रेय गेंदबाजों और शानदार फील्डिंग को दिया. मैच के बाद सूर्या ने कहा कि फाइनल में पहुंचना टीम के लिए बेहद खास और अविश्वसनीय एहसास है. उन्होंने कहा, “यह एक अविश्वसनीय एहसास है. फाइनल खेलने के लिए अहमदाबाद जाना खिलाड़ियों के लिए बहुत खास होगा.”
संजू सैमसन की पारी की जमकर तारीफ

4 / 8
कप्तान सूर्या ने टीम के टॉस स्कोरर संजू सैमसन (89 रन) की पारी की जमकर तारीफ की. सूर्यकुमार ने कहा, “जब सैमसन बल्लेबाजी करने उतरे तो उन्हें पूरी तरह पता था कि उन्हें क्या करना है. टीम को उनसे उसी तरह के प्रदर्शन की जरूरत थी और उन्होंने वैसा ही करके दिखाया.”
बुमराह, अर्शदीप और बाकी गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

5 / 8
सूर्या ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी की भी सराहना करते हुए कहा, “मैंने हैरी ब्रूक से मजाक में पूछा था कि आपके खिलाफ हमें और कितने रन बनाने की जरूरत है. इंग्लैंड पूरे मैच में मुकाबले में बना हुआ था और लक्ष्य का पीछा भी शानदार तरीके से कर रहा था. लेकिन जिस तरह बुमराह, अर्शदीप और बाकी गेंदबाजों ने मैच को हमारी ओर मोड़ा, वह कमाल था. यह शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन था.”
टीम के शानदार फील्डिंग की करी तारीफ

6 / 8
सूर्यकुमार ने आगे टीम के शानदार फील्डिंग की तारीफ की और फील्डिंग कोच टी. दिलीप को इसका श्रेय दिया. उन्होंने कहा, “हमारे फील्डिंग कोच टी. दिलीप को भी इसका श्रेय देना चाहिए. खिलाड़ी लगातार मेहनत कर रहे हैं और उसका असर मैदान पर साफ दिखाई दे रहा है.” मैच में अक्षर पटेल ने 2 शानदार कैच पकड़े, वहीं हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के शतकवीर जैकब बेथेल को रन आउट किया.
मैच के दौरान काफी नर्वस थे सूर्यकुमार

7 / 8
सूर्यकुमार ने आगे ये भी बताया कि मैच के दौरान वह काफी नर्वस थे. उन्होंने कहा, “उस समय मेरी दिल की धड़कन शायद 160-175 के बीच रही होगी. जब हम मैदान में उतरे तो स्टेडियम लगभग 80 प्रतिशत भरा हुआ था. उम्मीद है कि हमने दर्शकों को एक शानदार मैच दिया होगा.”
फाइनल में इंग्लैंड से होगा सामना

8 / 8
गौरतलब है सूर्यकुमार यादव पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे है और अब वह खिताब जीतने से बस एक कदम दूरे है. अब भारतीय टीम रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी.