
1 / 6
IND vs ENG: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में सिर्फ 7 रनों से जीती. इस मुकाबले में दोनों ही टीमों ने कमाल का प्रदर्शन किया, लेकिन टीम इंडिया थोड़ा बेहतर नजर आई. इंग्लैंड की टीम ने भी कुछ गलतियां कर दी, जिसके कारण ही भारत ने बैक टू बैक टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह पक्की कर ली. मैच खत्म होने के बाद 5 टर्निंग प्वाइंट्स के बारे में बात हो रही है.
संजू सैमसन का कैच छूटना

2 / 6
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन फॉर्म में चल रहे थे, उस समय सिर्फ 15 रनों पर ही हैरी ब्रूक ने उनका बहुत ही आसान कैच छोड़ दिया. जिसके बाद संजू ने 42 गेंदों में ही 89 रनों की पारी खेली. अंत में ये हार का अंतर भी बन गया.
शिवम दुबे को नंबर 4 पर भेजना

3 / 6
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने आप को पीछे करके शिवम दुबे को नंबर 4 पर भेज दिया. जिसका टीम को फायदा भी मिला है. दूबे ने 25 गेंदों में 43 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान 4 गगनचुंबी छक्के भी जड़े.
अक्षर पटेल की शानदार फील्डिंग

4 / 6
बल्लेबाजों के लिए मददगार इस पिच पर अक्षर पटेल ने कमाल किया. पटेल ने 5वें ओवर में कप्तान हैरी ब्रूक का उल्टा दौड़ते हुए कैच पकड़ा. जिसके बाद 14वें ओवर में उन्होंने बाउंड्री पर विल जैक्स का भी शिवम दुबे की मदद से कैच पकड़ा. इन दोनों कैच ने भी मैच को भारत की तरफ खींचा.
जसप्रीत बुमराह का 18वां ओवर

5 / 6
भारतीय टीम के सुपरस्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 18वें ओवर में सिर्फ 6 रन दिए. उस समय इंग्लिश टीम को 3 ओवरों में 45 रनों की जरूरत थी. इस ओवर के बाद इंग्लिश टीम पर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया. जैकब बेथेल को भी उन्होंने रन नहीं मारने दिए.
हार्दिक पांड्या का 19वां ओवर

6 / 6
अगला ओवर हार्दिक पांड्या लेकर आए. उस समय इंग्लिश टीम को 2 ओवरों में 39 रनों की जरूरत थी. ऐसे समय में पांड्या ने सिर्फ 9 रन दिए और 1 विकेट भी अपने नाम किया. जिसके कारण ही आखिरी ओवरों में 30 रनों की जरूरत थी.