1 / 6
Axar Patel Ajinkya Rahane
केकआर ने 143 रनों का लक्ष्य सिर्फ 14.2 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत की बदौलत कोलकाता को 2 अहम पॉइंट्स मिले और अब उनके 9 पॉइंट्स हैं, जिनका NRR -0.169 है. वो पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर हैं, लेकिन उनकी किस्मत अब भी उनके अपने हाथों में है.
7वें पोजीशन पर KKR

2 / 6
केकआर ने 143 रनों का लक्ष्य सिर्फ 14.2 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत की बदौलत कोलकाता को 2 अहम पॉइंट्स मिले और अब उनके 9 पॉइंट्स हैं, जिनका NRR -0.169 है. वो पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर हैं, लेकिन उनकी किस्मत अब भी उनके अपने हाथों में है.
DC की बढ़ीं मुश्किलें

3 / 6
इस हार से दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को तगड़ा झटका लगा है और अब वो प्रैक्टिकली प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुके हैं. अगले स्टेज में पहुंचने के लिए अब उनके पास सिर्फ मैथमेटिक्स संभावनाएं ही बची हैं. अक्षर पटेल की कप्तानी वाली इस टीम ने 11 मैचों में 4 जीत हासिल की हैं.
प्लेऑफ में कैसे जाएगी DC?

4 / 6
दिल्ली कैपिटल्स के 8 पॉइंट्स हैं और उनका NRR -1.154 है. डीसी के लिए अगले तीनों मैच जीतना ही काफी नहीं होगा; उन्हें दूसरी टीमों से भी काफी मदद की जरूरत पड़ेगी. ये फ्रेंचाइजी ज्यादा से ज्यादा 14 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है. डीसी प्लेऑफ के लिए तभी क्वालिफाई कर पाएगी, जब वो अपने अगले तीनों मैच बड़े अंतर से जीतें. इसके अलावा उन्हें दूसरी टीमों की मदद की भी जरूरत होगी.
प्लेऑफ में कैसे जाएगी KKR?

5 / 6
अगर केकेआर अब सिर्फ एक और हार का सामना करना पड़ा, तो उन्हें दूसरी टीमों की मदद की जरूरत पड़ेगी. और अगर उन्हें अब 2 और हार मिलीं, तो इंडियन प्रीमियर 2026 में उनके प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट जाएगा.
टेबल टॉपर्स

6 / 6
11 मैचों में 7 जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है. उनके 14 पॉइंट्स हैं और नेट रन रेट +0.737 है. पंजाब किंग्स, जो लंबे समय तक पहले स्थान पर थी, अब दूसरे नंबर पर खिसक गई है. उसके 6 जीत और 13 पॉइंट्स हैं. 12-12 पॉइंट्स के साथ, आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर काबिज हैं.