भारतीय A टीम और श्रीलंका A टीम के बीच 2 मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज खत्म हो गई. पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था, जबकि दूसरा मुकाबला भारत ने 10 विकेट से अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 से अपने नाम कर ली. भारतीय A टीम की ओर से 26 साल के तेज गेंदबाज ने कमाल किया और 10 विकेट अपनी झोली में डाले.
Photo Source: X
10 विकेट लेकर ठोका टीम इंडिया का दावा

2 / 6
हम बात कर रहे हैं गुरनूर बरार की, जिन्होंने श्रीलंका A के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर महफिल लूटी. उन्होंने इस मैच में 10 विकेट अपने नाम किए. गुरनूर ने भारतीय टेस्ट टीम का दावा भी ठोक दिया है. उन्होंने पहली बार एक मैच में 10 विकेट चटकाए हैं.
Photo Source: X
दूसरी पारी में लिए 6 विकेट

3 / 6
पहली पारी में बरार ने 22 ओवर गेंदबाजी की और 77 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया. इसके बाद वह दूसरी पारी में भी नहीं रुके. उन्होंने 12.3 ओवर गेंदबाजी की और 68 रन खर्च कर 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इस तरह उन्होंने 10 विकेट अपनी झोली में डाले.
Photo Source: X
श्रीलंका के खिलाफ होनी है टेस्ट सीरीज

4 / 6
भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से खेला जाना है. इस सीरीज के लिए बरार ने मजबूत दावेदारी पेश की है. उन्होंने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
Photo Source: X
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू

5 / 6
हाल ही में बरार ने भारत के लिए वनडे डेब्यू किया था. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था. अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और 3 विकेट अपनी झोली में डाले थे.
Photo Source: X
लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं बरार

6 / 6
इसके अलावा इस सीरीज में खेले गए 3 मैच में उन्होंने कुल 7 विकेट लिए थे. वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में उन्हें भारतीय मैनेजमेंट श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में अजमा सकता है. उन्हें मौका मिलने की पूरी उम्मीद है.
Photo Source: X