1 / 6
पूर्व WWE स्टार का बड़ा फैसला (Photo: WWE.com)
Former WWE Star: WWE में अब चीजें काफी तेजी से बदल रही हैं. ट्रिपल एच के एरा में बड़े बदलाव हो रहे हैं. आए दिन कोई ना कोई चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. द गेम का पूरा ध्यान बिजनेस पर है. सऊदी अरब के साथ बड़ी डील साइन की गई है. इस बीच रेसलर्स के बाहर जाने का सिलसिला जारी है. कुछ को कंपनी ने खुद रिलीज किया है. कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने खुद WWE को अलविदा कह दिया. अब एक फेमस रेसलर ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. उन्होंने खुद ही इस बात की जानकारी दी. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.
ब्रॉन स्ट्रोमैन ने किया शानदार काम

2 / 6
ब्रॉन स्ट्रोमैन ने WWE में शानदार काम किया. उन्होंने वायट फैमिली के जरिए अपना डेब्यू किया था. 2017 के बाद उनका सिंगल स्टार के रूप में शुरू हुआ. रोमन रेंस के साथ उनकी जबरदस्त राइवलरी रही. इनकी दुश्मनी को आज भी याद किया जाता है. रेंस के सबसे बड़े दुश्मन स्ट्रोमैन रहे हैं. उन्होंने कुछ चैंपियनशिप भी अपने नाम की. 2020 में स्ट्रोमैन को बड़ा पुश दिया गया. उन्होंने गोल्डबर्ग को हराकर अपने करियर में पहली बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती. उन्होंने टैग टीम चैंपियनशिप भी कंपनी में जीती. (Photo: WWE.com)
दो बार हुए रिलीज

3 / 6
ब्रॉन स्ट्रोमैन ने अपने एक्शन से कभी किसी को निराश नहीं किया. हमेशा उन्होंने रिंग में ताबड़तोड़ एक्शन दिखाया. कंपनी ने उन्हें दो बार रिलीज किया. 2021 में सबसे पहले उन्हें बाहर निकाला गया. 2022 में स्ट्रोमैन की दोबारा वापसी हुई. वापसी के बाद भी उन्होंने बढ़िया काम किया. 2 मई 2025 को फिर से स्ट्रोमैन को कंपनी ने रिलीज कर दिया. वो लगातार एक्टिव होकर काम कर रहे थे. अचानक उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. तब से उन्होंने किसी अन्य कंपनी में काम नहीं किया. (Photo: WWE.com)
ब्रॉन स्ट्रोमैन ने किया बड़ा ऐलान

4 / 6
ब्रॉन स्ट्रोमैन अब कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं. उनकी प्रोडक्शन कंपनी भी है. स्ट्रोमैन का असली नाम एडम शेर है. उन्होंने इस बार सोशल मीडिया पर अपनी तगड़ी बॉडी की तस्वीर शेयर की. साथ ही साथ कैप्शन में बताया कि वो रिटायर हो चुके हैं. उन्होंने कहा, “आपके सामने पेश है, एक प्रो रेसलर ऐसा ही होना चाहिए. मैं तो अब रिटायर हो चुका हूं. अब मैं टीवी होस्ट बन चुका हूं.” (Photo: X/Braun Strowman)
स्ट्रोमैन ने कब लड़ा था अंतिम मैच?

5 / 6
ब्रॉन स्ट्रोमैन अपनी तगड़ी बॉडी और तगड़ी हाइट के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने WWE में रहते हुए अपनी फिजिक पर खूब काम किया था. रिंग में उनसे टकराने में हर किसी को काफी मुश्किल होती थी. WWE में स्ट्रोमैन ने अंतिम मैच 18 अप्रैल 2025 को लगा था. एलए नाइट के साथ टीम बनाकर उन्होंने सोलो सिकोआ और जेकब फाटू को मात दी थी. इसके कुछ हफ्ते बाद उन्हें रिलीज ही कर दिया गया था. (Photo: WWE.com)
स्ट्रोमैन की दोबारा वापसी मुश्किल

6 / 6
ब्रॉन स्ट्रोमैन 43 साल के हो चुके हैं. अब उनकी रेसलिंग में वापसी काफी मुश्किल है. वो लगातार एक्टिव होकर काम नहीं कर पाएंगे. WWE भी शायद अब उन्हें फिर से वापस लाने के बारे में नहीं सोचेगा. हो सकता है कि वो कभी करियर का आखिरी मैच लड़ने के लिए किसी कंपनी में वापसी करें. WWE में भी उन्हें मौका मिल सकता है. स्ट्रोमैन का करियर बढ़िया रहा है. उन्होंने WWE में भी काफी कम समय में खूब नाम बना लिया था. (Photo: WWE.com)