1 / 6
WWE Raw में होगा बड़ा मैच (Photo: WWE.com)
Roman Reigns: WWE Raw का अगले हफ्ते का एपिसोड शानदार होने वाला है. वहां पर रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को पेंटा के खिलाफ डिफेंड करेंगे. रोमन से मुकाबले के लिए AAA लूचाडोर्स प्रमोशन ने एक टूर्नामेंट रखा था. इसके फाइनल में पेंटा और रे फीनिक्स के बीच टक्कर हुई थी. पेंटा ने मुकाबला जीतकर रेंस के खिलाफ टाइटल मैच प्राप्त किया. पेंटा और रेंस के बीच पहली बार WWE रिंग में मैच होने जा रहा है. इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. मुकाबले में दखलअंदाजी भी संभव है. आइए आपको पांच तरीकों के बारे में बताते हैं जिनके जरिए दोनों के मैच का अंत हो सकता है.
रोमन रेंस की क्लीन जीत

2 / 6
रोमन रेंस काफी अनुभवी रेसलर हैं. उन्हें पता है कि बड़े मैचों में कैसे परफॉर्म करना है. अनुभव की कमी पेंटा के पास भी नहीं है. इंडिपेंडेंट सर्किट में उन्होंने बढ़िया काम किया है. एक बात तो पक्की है कि पेंटा आसानी से हार नहीं मानेंगे. वो रेंस को कड़ी चुनौती देंगे. मुकाबला खत्म होने का एक तरीका ये भी हो सकता है कि रेंस क्लीन जीत हासिल कर लें. पेंटा की कड़ी चुनौती के बाद रेंस सुुपरमैन पंच और स्पीयर से उन्हें धराशाई कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)
ब्लडलाइन की दखलअंदाजी

3 / 6
रोमन रेंस के पास हमेशा बैकअप रहता है. उनके पास ब्लडलाइन ग्रुप भी है. द उसोज़ और जेकब फाटू मैच में आकर दखलअंदाजी कर सकते हैं. इनकी वजह से रेंस को जीत मिल सकती है. खासतौर पर फाटू के मैच में आने के ज्यादा चांस हैं. वो कोई ना कोई नया बवाल खड़ा कर सकते हैं. वैसे रेंस ने चैंपियन बनने के बाद अभी तक किसी का सहारा नहीं लिया है लेकिन इस बार उन्हें जरूरत पड़ सकती है. इस तरीके से भी मैच खत्म हो सकता है. (Photo: WWE.com)
कोई निर्णय नहीं

4 / 6
रोमन रेंस के पास दुश्मनों की कमी नहीं है. एलए नाइट और सोलो सिकोआ उनके पीछे पड़े हुए हैं. अब रॉयस कीज ने अपने साथियों के साथ मिलकर तबाही मचाई हुई है. कीज ब्लडलाइन के पीछे पड़े हुए हैं. इस हफ्ते को उन्होंने ब्लडलाइन की कार जला दी. रेंस के मैच में भी ये सभी स्टार्स आकल बवाल खड़ा कर सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर मैच का नतीजा नहीं निकल पाएगा. इस तरीके से भी मुकाबले का अंत हो सकता है. (Photo: WWE.com)
पेंटा की जीत

5 / 6
रोमन रेंस को हराकर पेंटा नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी बन सकते हैं. इसकी चीज की संभावनाएं भी बन सकती हैं. हो सकता है कि रेंस के स्पीयर को पेंटा काउंटर कर दें. वो मैक्सिकन ड्रिस्ट्रायर मूव से बड़ी जीत रेंस के खिलाफ हासिल कर सकते हैं. अगर ऐसा हो गया तो ये पेंटा के करियर की सबसे बड़ी जीत होगी. उन्हें कंपनी चैंपियन बनाकर तगड़ा पुश भी दे सकती है. इस तरीके से भी मैच का अंत किया जा सकता है. (Photo: WWE.com)
रेंस की तुरंत जीत

6 / 6
रोमन रेंस ने कहा है कि वो पेंटा को बिल्कुल भी मौका नहींं देंगे और उनकी हालत खराब करेंगे. रेंस अपने दावे को पूरा भी कर सकते हैं. हो सकता है कि वो पेंटा को पांच मिनट के अंदर हराकर सभी को चौंका दें. वैसे भी रेंस कई सालों बाद रेड ब्रांड में टाइटल डिफेंड कर रहे हैं. वो हमेशा बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट में ही आते हैं. रेंस को इस बार बड़ी जीत के लिए कंपनी बुक कर सकती है. ये भी एक तरीका मैच खत्म होने का है. (Photo: WWE.com)