
1 / 6
WWE में 2006 से 2014 तक द ग्रेट खली ने जबरदस्त काम किया. इस दौरान दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही. लंबी कद-काठी की वजह से विंस मैकमैहन ने उन्हें तगड़ा पुश दिया. खली ने भी किसी को निराश नहीं किया और मौका मिलने पर बढ़िया काम किया. खली की वजह से ही भारत में रेसलिंग को असली पहचान मिली. द अंडरटेकर, जॉन सीना, बिग शो और केन जैसे रेसलर्स को खली ने धराशाई किया. खली अपने मॉन्स्टर रूप के लिए जाने जाते थे. यहां हम आपको खली के पांच सुपरहिट मुकाबलों के बारे में बताएंगे जिसमें उन्होंने विरोधी को चित कर दिया.
द ग्रेट खली vs द अंडरटेकर

2 / 6
द ग्रेट खली ने डेब्यू के बाद सीधे ही अंडरटेकर के साथ पंगा ले लिया था. Judgment Day 2006 इवेंट में खली और टेकर के बीच सिंगल मैच हुआ. करीब 9 मिनट तक चले इस मुकाबले में टेकर की हालत खली ने खराब कर दी थी. खली पूरे मुकाबले में हावी रहे और उन्होंने अंत में एकतरफा जीत दर्ज की.
द ग्रेट खली vs जॉन सीना

3 / 6
द ग्रेट खली की 2007 में जॉन सीना के साथ भी खतरनाक राइवलरी रही थी. दोनों के बीच One Night Stand 2007 में तगड़ा मैच हुआ था. WWE चैंपियनशिप के लिए हुए फॉल्स काउंट एनीवेयर मैच में खली ने जबरदस्त काम किया. खली को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने सभी का दिल जीत लिया
द ग्रेट खली vs जॉन सीना vs बतिस्ता

4 / 6
The Great American Bash 2007 में भी द ग्रेट खली ने जबरदस्त काम किया था. उन्होंने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप केन और बतिस्ता के खिलाफ डिफेंड की. 10 मिनट तक चले मैच में खली का दबदबा देखने को मिला. उन्होंने अंत में अपने टाइटल को शानदार अंदाज में रिटेन किया.
वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच

5 / 6
WWE में डेब्यू के बाद द ग्रेट खली को वर्ल्ड चैंपियन बनने में ज्यादा समय नहीं लगा. 2007 में कंपनी ने उन्हें बड़ा पुश दिया. जुलाई में ऐज ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप छोड़ दी थी. इसके बाद SmackDown में 20-मैन बैटल रॉयल मैच हुआ, जिसे जीतकर खली नए चैंपियन बने. इस मैच में खली का कमाल का काम किया था.
द ग्रेट खली vs रे मिस्टीरियो

6 / 6
2006 में द ग्रेट खली दुश्मनी रे मिस्टीरियो के साथ भी रही. खली का दबदबा देखने को मिला. ऐसा लग रहा था कि जैसे खली किसी बच्चे का सामना कर रहे हैं. SmackDown में हुए एक मैच में खली ने पांच मिनट के अंदर ही जीत हासिल कर मिस्टीरियो की हालत खराब कर दी.