
1 / 6
Reasons Pakistan Boycott India Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होगा. पाकिस्तान ने 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मुकाबले को खेलने से मना कर दिया है. IND vs PAK मैच बायकॉट करने का PCB का फैसला सभी को एकदम हैरान कर गया है. इसके पीछे कुछ बड़ी वजहें हो सकती हैं. आइए 5 कारणों के बारे में बात करते हैं, क्यों पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच को बायकॉट करने का फैसला किया.

2 / 6
बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने मैच भारत में खेलने से मना कर दिया था. इसी विवाद में पाकिस्तान की एंट्री हुई थी और उन्होंने भी टूर्नामेंट बायकॉट करने की धमकी दी थी. बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया. अब बांग्लादेश के साथ राजनीतिक रिश्तों को अच्छा बनाने और खुद को उनके साथ दिखाने के लिए पाकिस्तान सरकार ने बायकॉट का फैसला किया.

3 / 6
पाकिस्तान टीम लगातार भारत के खिलाफ बड़े टूर्नामेंट में हारती आई है. एशिया कप 2026 को सबसे अच्छा उदाहरण माना जा सकता है, जहां दोनों देशों के बीच तीन मैच हुए. तीनों ही मौकों पर टीम इंडिया की जीत हुई. भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने से वो फिर बेइज्जती से बच जाएंगे.

4 / 6
सभी को पता है कि BCCI दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट बोर्ड है. बड़े-बड़े बोर्ड उनसे टक्कर लेने से डरते हैं. पैसा और पावर के मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के आसपास भी नहीं है. ऐसे में खुद को बड़ा दिखाने और BCCI की बराबरी करने के लिए उन्होंने भारत से मैच बायकॉट करने का फैसला किया है.

5 / 6
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप में मैच चल रहा था. पाक टीम जब हारने लगी, तभी पाकिस्तान सरकार ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच बायकॉट करने की बात कही. इसका सीधा कारण ये समझ में आता है कि अपनी जूनियर टीम की हार छुपाने और फैंस की आलोचना से बचने के लिए उन्होंने बायकॉट का फैसला किया.

6 / 6
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत ने पाकिस्तान आने से मना कर दिया था. पाकिस्तान की जमकर बेइज्जती हुई थी. भारत ने न्यूट्रल वेन्यू दुबई में मैच खेला था. पाकिस्तान को इसका बदला लेना था और उस समय वो कुछ नहीं कर पाए. इसी कारण अब उन्होंने मौका देखते हुए श्रीलंका में अपने सभी मैच होने के बावजूद भारत के खिलाफ मुकाबला बायकॉट कर दिया, जबकि भारत ने न्यूट्रल वेन्यू होने के कारण पाकिस्तान से उस समय मैच खेला था.