
1 / 6
Most Matches for India in T20 World Cup: 19 साल पहले क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप टी20 का सबसे बड़ा टूर्नामेंट वर्ल्ड कप शुरू हुआ था. इसके बाद से अब तक 10 संस्करण देखने को मिले हैं. इंग्लैंड, भारत और वेस्टइंडीज टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीमें हैं. भारत के लिए इस टूर्नामेंट में कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है और वो लगातार वर्ल्ड कप में भारत के लिए जलवा बिखेर रहे हैं. आइए 5 खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेले हैं.

2 / 6
रोहित शर्मा ICC टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर हैं. उन्होंने 47 मैचों में हिस्सा लिया है और 1220 रन बनाने में सफल रहे हैं. उनका औसत इसी बीच 34.85 का रहा है. 2026 का वर्ल्ड कप वो पहला मौका होगा, जब रोहित भारत के लिए नहीं खेलेंगे.

3 / 6
विराट कोहली ने 2012 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था. इसके बाद से वो 35 मैचों का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने 58.72 के शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1292 रन बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर इसी बीच नाबाद 89 रन है.

4 / 6
एमएस धोनी भारत को टी20 वर्ल्ड कप में जीत दिलाने वाले पहले कप्तान थे. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 33 मैचों में हिस्सा लिया है. उनका औसत 35.26 का रहा है और उन्होंने 529 रन बनाए हैं. धोनी ने 2016 में अपना आखिरी टी20 वर्ल्ड कप खेला था.

5 / 6
युवराज सिंह भारत के सबसे सफल टी20 खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में 31 मैचों में हिस्सा लिया है और 593 रन बनाए हैं. उनका औसत इसी बीच 23.72 का रहा है. युवराज ने 2016 में अपना आखिरी टी20 विश्व कप खेला था.

6 / 6
रवींद्र जडेजा ने 2009 में अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप मैच खेला था. वो भारत के लिए 30 मुकाबले खेलने में सफल हुए. इसी बीच उन्होंने 130 रन बनाए और गेंद से 22 विकेट अपने नाम किए. 2024 का वर्ल्ड कप जीतने के साथ वो रिटायर हो गए थे.