भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए टेस्ट मैच को भारत ने तीसरे ही दिन अपने नाम कर लिया. भारत ने पहली पारी में 127 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाए थे, जिसके जवाब में अफगानिस्तान पहली पारी में 58.4 ओवर में 152 रनों पर सिमट गई. दूसरी पारी में अफगानिस्तान ने वापसी नहीं की और 35.5 ओवर में ही 112 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस तरह भारत ने 300 रनों से मुकाबला जीतकर अफगानिस्तान को चारों खाने चित कर दिया.
भारत बनाम अफगानिस्तान

2 / 6
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने 300 रनों से एक पारी की सबसे बड़ी जीत दर्ज की. ये कारनामा भारत ने शुभमन गिल की कप्तानी में किया. ये जीत इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई.
फोटो क्रेडिट-X
भारत बनाम वेस्टइंडीज

3 / 6
साल 2018 में भारत ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 272 रनों से हराया था. राजकोट में खेले गए इस मैच को भारत ने अपने नाम किया था. ये जीत भारत की दूसरी सबसे बड़ी विजय थी.
फोटो क्रेडिट-X
भारत बनाम अफगानिस्तान

4 / 6
भारत ने तीसरी सबसे बड़ी जीत साल 2018 में ही बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी मैदान पर दर्ज की थी. भारत ने इस मैच में अफगानिस्तान को एक पारी और 262 रनों से हराया था.
फोटो क्रेडिट-X
भारत बनाम बांग्लादेश

5 / 6
साल 2007 में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की थी. मीरपुर में खेले गए मुकाबले को भारत ने एक पारी और 239 रनों से जीता था. ये भारत की चौथी सबसे बड़ी जीत थी.
फोटो क्रेडिट-X
भारत बनाम श्रीलंका

6 / 6
इसके अलावा भारत ने पांचवीं सबसे बड़ी जीत साल 2007 में ही श्रीलंका के खिलाफ नागपुर की धरती पर की थी. भारत ने श्रीलंका को एक पारी और 239 रनों से हराया था.
फोटो क्रेडिट-X