1 / 6
किसे मिलेगा WWE का बड़ा सम्मान? (Photo: WWE.com)
WWE Hall Of Fame: WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल होना हर रेसलर का सपना होता है. जिस रेसलर ने रेसलिंग में अपना तगड़ा योगदान दिया होता है उसे ही सम्मान दिया जाता है. इसका हकदार होने के लिए कई साल तक रिंग में मेहनत करनी पड़ती है. हॉल ऑफ फेम सेरमेनी का आयोजन हर साल किया जाता है. 2026 में स्टेफनी मैकमैहन और एजे स्टाइल्स जैसे दिग्गजों को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया. स्टाइल्स तो सेरेमनी के दौरान रो पड़े थे. यहां हम तीन दिग्गजों के बारे में बताएंगे जिन्हें अगले साल हॉल ऑफ फेम में इंडक्ट किया जा सकता है.
कहां होगी हॉल ऑफ फेम सेरेमनी?

2 / 6
हर साल रेसलमेनिया से एक दिन पहले हॉल ऑफ फेम सेरेमनी का भव्य आयोजन किया जाता है. इसमें दिग्गजों के अलावा मेन रोस्टर के सभी रेसलर्स शामिल होते हैं. 2027 का रेसलमेनिया सऊदी अरब में होने वाला है. सऊदी के साथ कंपनी ने बड़ी डील साइन की है. इस लिहाज से देखा जाए तो हॉल ऑफ फेम सेरेमनी भी वहीं पर आयोजित की जाएगी. हमेशा अप्रैल में इस शो को रखा जाता है. रेसलमेनिया वीकेंड को शानदार बनाने के लिए कंपनी द्वारा बड़े कदम उठाए जाते हैं. (Photo: WWE.com)
जॉन सीना करते हैं डिजर्व

3 / 6
जॉन सीना का इन-रिंग करियर भी खत्म हो गया है. 2025 में उन्होंने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. दिसंबर में उनकी टक्कर गुंथर से हुई थी. अंतिम मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. सीना को इस साल हॉल ऑफ फेम में शामिल नहीं किया गया है. इसकी उम्मीदें बहुत ज्यादा की जा रही थीं. ऐसा लगता है कि कंपनी ने उनके लिए सऊदी अरब में बड़ा प्लान बनाया है. अगले साल उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल कर कंपनी उन्हें बड़ा सम्मान दे सकती है. वैसे भी सीना इस चीज के हकदार हैं. उन्होंने सालों तक कंपनी में ईमानदारी के साथ काम किया. (Photo: WWE.com)
ब्रॉक लैसनर भी हो गए हैं रिटायर

4 / 6
ब्रॉक लैसनर का भी करियर ऐतिहासिक रहा है. उन्होंने भी कई साल तक कंपनी में काम किया. इस साल अगस्त में हुए समरस्लैम में उन्होंने ओबा फेमी के खिलाफ मैच लड़ा था. वहां पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके कुछ दिन बाद पैट मैकफी शो में लैसनर ने कहा कि वो रिटायर हो चुके हैं. लैसनर अब कभी इन-रिंग एक्शन में दिखाई नहीं देंगे. उन्हें भी अगले साल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जा सकता है. कुछ रिपोर्ट्स में तो कहा गया है कि कंपनी ने अभी से इसका प्लान बनाना शुरू कर दिया है. (Photo: WWE.com)
द रॉक को मिल सकता है तोहफा

5 / 6
द रॉक भी हॉल ऑफ फेम के हकदार हैं. उन्होंने हमेशा एक्शन से कंपनी को तगड़ा बिजनेस दिया है. वो हॉलीवुड में भी अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. अभी भी वो WWE के साथ जुड़े हुए हैं. रॉक भी अगले साल सऊदी अरब में नज़र आएंगे. उन्होंने खुद कहा कि वो इसके लिए काफी उत्साहित हैं. कंपनी उन्हें भी हॉल ऑफ फेम में शामिल कर खास तोहफा दे सकती है. रॉक और WWE के रिश्ते हमेशा से अच्छे रहे हैं. रॉक ने सालों तक एक्टिव होकर कंपनी में अपनी सेवा दी. (Photo: WWE.com)
रॉक लड़ सकते हैं आखिरी मैच

6 / 6
द रॉक ने 2024 के रेसलमेनिया में मैच लड़ा था. उन्होंने रोमन रेंस के साथ मिलकर सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स को हराया था. अगले साल वो अपने करियर का आखिरी मैच लड़कर रिटायर भी हो सकते हैं. रोमन रेंस के साथ उनका ड्रीम मैच बचा हुआ है. रेंस और उनकी टक्कर सऊदी अरब में हो सकती है. इसके अलावा कोडी रोड्स के साथ भी उनकी राइवलरी अभी अधूरी है. इन दोनों के बीच भी सिंगल मैच कंपनी द्वारा बुक किया जा सकता है. आने वाले कुछ महीनों में रॉक को लेकर जरूर कोई ना कोई अपडेट दिया जाएगा. (Photo: WWE.com)