
1 / 7
IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 ऑक्शन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. 16 दिसंबर को कई खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना है. इस बार कई टीमों ने बड़े प्लेयर्स को रिलीज करते हुए हर किसी को चौंका डाला है. आंद्रे रसेल, ग्लेन मैक्सवेल समेत कई प्लेयर्स के नामों पर ऑक्शन में बोली लगती हुई दिखाई देगी. हालांकि, कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्हें नीलामी में कोई भी खरीदार मिलने की उम्मीद नहीं है. इस लिस्ट में कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं, जिनका प्रदर्शन पिछले कुछ सीजन में बेहद निराशाजनक रहा है.

2 / 7
पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा रहे दीपक हुड्डा का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में बेहद खराब रहा था. दीपक 7 मैचों में सिर्फ 31 रन ही बना सके थे. टीम इंडिया का यह बल्लेबाज रनों के लिए बुरी तरह से संघर्ष करता हुआ दिखाई दिया था.

3 / 7
चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में उतरे विजय शंकर का प्रदर्शन भी पिछले सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. विजय 6 मैचों में 129 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सिर्फ 118 रन ही बना सके थे. यही वजह है कि इस बार के ऑक्शन में उनके नाम पर बोली लगने के चांस काफी कम हैं.

4 / 7
ग्लेन मैक्सवेल ने पिछले दो सीजन में अपनी बल्लेबाजी से खासा निराश किया है. मैक्सवेल आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए रनों के लिए बुरी तरह जूझते हुए नजर आए थे. मैक्सवेल 7 मैचों में 97 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए महज 48 रन ही बना सके थे.

5 / 7
मयंक अग्रवाल पिछले ऑक्शन में भी अनसोल्ड रहे थे. हालांकि, देवदत्त पडिक्कल के बाहर होने के बाद आरसीबी ने उन्हें बतौर रिप्लेसमेंट अपनी टीम में शामिल कर लिया था. मगर मयंक कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे. यही वजह है कि कोई भी फ्रेंचाइजी उनके ऊपर इस बार पैसा लगाने से बचती हुई नजर आ सकती है.

6 / 7
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉप्ले के लिए भी आईपीएल 2025 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा था. टॉप्ले 6 मैचों में सिर्फ 5 विकेट ही निकाल सके थे. इसके बाद वह इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. टॉप्ले को इंग्लैंड ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया है. ऐसे में उनके नाम पर बोली लगने के चांस ना के बराबर हैं.

7 / 7
जोश इंग्लिस का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में शानदार रहा था. हालांकि, इसके बावजूद पंजाब किंग्स ने उन्हें रिलीज कर दिया. माना जा रहा है कि इंग्लिस आईपीएल 2026 के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. यही कारण है कि इंग्लिस इस बार के ऑक्शन में अनसोल्ड रह सकते हैं.