
1 / 7
Yuti Drishti Yog 2026: ज्योतिष दृष्टि से साल 2026 के शुरुआती दिन बेहद खास हैं. इस दौरान कई प्रभावशाली ग्रहों का गोचर होने के साथ-साथ शक्तिशाली योग, दृष्टि, युति और महायुति का निर्माण हो रहा है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 2026 के शुरुआत में शुक्र और मंगल मिलकर युति दृष्टि योग बनाएंगे. चलिए जानते हैं जनवरी में किस समय युति दृष्टि योग बनेगा और उसका किन 4 राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है.

2 / 7
पंचांग के मुताबिक, 8 जनवरी 2026 को शुक्र और मंगल एक-दूसरे से 0° पर स्थित होंगे, जिससे युति दृष्टि योग बनेगा. बृहस्पतिवार को ये योग सुबह 8 बजकर 9 मिनट के आसपास बनेगा.

3 / 7
मेष राशि- साल 2026 के शुरुआत में युति दृष्टि योग का बनना मेष राशि वालों के करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा. निडरता के गुण से आपकी मानसिक क्षमताओं में इजाफा होगा. आप धन कमाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, जिसमें सफलता भी मिलेगी. इसके अलावा दोस्तों के साथ बिताए हुए पल सिंगल जातकों को सुकून और राहत देंगे. इस साल आप अपनी कार भी खरीद सकते हैं.

4 / 7
कर्क राशि- युति दृष्टि योग का बनना कर्क राशि वालों के लिए कई मायनों में खास रहेगा. शादीशुदा जातक वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चखेंगे. इसके अलावा बच्चों के साथ सुकून के पल भी बिताएंगे. कर्क राशि वालों द्वारा आज लंबी अवधि के लिए किए गए निवेश भविष्य में काफी फायदेमंद साबित होंगे.

5 / 7
कन्या राशि- 2026 के शुरुआत में युति दृष्टि योग का बनना कन्या राशि वालों के लिए कई मायनों में खास रहेगा. जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें बच्चों और जीवनसाथी के साथ अकेले में मन की बात करने का समय मिलेगा. बिजनेसमैन बिजनेस को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए मेहनत करेंगे, जिसमें भागीदारों का भी साथ मिलेगा.

6 / 7
मीन राशि- वर्ष 2026 के शुरुआत में मीन राशि वालों को विशेष लाभ होगा. सिंगल जातक जल्द ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको खुद अपनी जिंदगी से अधिक चाहेगा. कामकाजी लोग अपने ज्ञान और अनुभव को लोगों के साथ बाटेंगे तो निश्चय ही प्रतिष्ठा मिलेगी. पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर में होगा, जिससे रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा.

7 / 7
(All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.