
1 / 6
Shukra Gochar 2026: शुक्र ग्रह को एक शुभ देव भी माना जाता है, जिनकी बलवान स्थिति से व्यक्ति को लाभ ही लाभ होता है. खासकर, पैसों की कमी, खराब सेहत, त्वचा से जुड़ी समस्याओं, लव लाइफ की परेशानियों और सुख-समृद्धि में कमी की टेंशन से मुक्ति मिलती है. इसके अलावा कामयाबी की राह में आ रही मुश्किलें भी कम होती हैं. द्रिक पंचांग की मानें तो 27 अप्रैल 2026 को होने वाले शुक्र गोचर से 12 राशियों में से 4 राशियों की किस्मत खुल सकती है.

2 / 6
पंचांग के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को शुक्र ग्रह का रोहिणी नक्षत्र में गोचर होगा. चंद्रमा यानी चंद्र देव को रोहिणी नक्षत्र का स्वामी माना जाता है, जबकि इस नक्षत्र के राशि स्वामी खुद शुक्र देव हैं. ऐसे में इस दौरान शुक्र देव अधिक बलवान होंगे, जिससे राशियों को लंबे समय तक और ज्यादा लाभ होगा.

3 / 6
वृषभ राशि (Taurus)- शुक्र ग्रह की प्रिय राशियों में से एक वृषभ के जातकों के लिए 27 अप्रैल 2026 को होने वाला गोचर शुभ रहेगा. जहां एक तरफ आपके खर्चों में कमी आएगी, वहीं आमदनी को बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास सफल होते दिखाई देंगे. इसके अलावा छोटी व लंबी, हर यात्रा से लाभ होगा.

4 / 6
कर्क राशि (Cancer)- शुक्र का रोहिणी नक्षत्र में 27 अप्रैल 2026 को गोचर करना कर्क राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा. आप अपने प्रेमी को ज्यादा समय दे पाएंगे, जिससे संबंधों में गहराई आएगी. इसके अलावा आपकी किसी घरेलू काम में रुचि बढ़ेगी. इस दौरान साझेदारों से चल रहे विवादों के शांत होने की भी उम्मीद है.

5 / 6
तुला राशि (Libra)- शुक्र गोचर के सकारात्मक प्रभाव से आपको अपने अंदर बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे आपको भविष्य में लाभ ही होगा. घर में लंबे वक्त से चल रहे विवाद शांत होंगे और घर वालों संग रिश्तों में गहराई बढ़ेगी. हाल के दिनों में जिन लोगों का दिल टूटा है, ध्यान और योग करने से उनका मानसिक संतुलन बेहतर होगा.

6 / 6
धनु राशि (Sagittarius)- वृषभ, कर्क और तुला के अलावा धनु राशि वालों के दिन भी शुक्र गोचर से बदलेंगे. उम्मीद है कि सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के साथ-साथ आपका अकाउंट भी पैसों से भरा रहेगा. इसके अलावा घर में खुशियों और प्यार की बौछार होगी. युवाओं को इस दौरान स्किन से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)