
1 / 6
अमिताभ बच्चन और दिवंगत धर्मेंद्र की फिल्म 'शोले' को रिलीज हुए 50 साल हो चुके हैं. लेकिन आज भी इस फिल्म को लोग काफी पसंद करते हैं. आपको भी 'शोले' फिल्म पसंद है, तो आज हम आपको 'शोले' के नए अवतार के बताएंगे, जिसने सबको चौंका दिया है. हालांकि, लोगों को इसे देखकर खूब मजा आ रहा है.

2 / 6
बॉलीवुड की कल्ट फिल्म शोले साल 1975 में रिलीज हुई थी. आज भी इस फिल्म का डायलॉग लोगों को खूब पसंद आता है. लेकिन अब शोले का एक AI जनरेटेड वीडियो सामने आया, जिसे देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं. दरअसल इस एआई वीडियो को यूट्यूब यूजर एआई आर्ची ने अपने चैनल पर शेयर किया है. (Photo:- Youtube)

3 / 6
आपको बता दें कि इस एआई वीडियो में शोले के दिग्गज कलाकारों को आज के एक्टर के साथ बदल दिया गया है. यूट्यूब यूजर एआई आर्ची ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'क्या होगा अगर शोले आज बनाई जाए? - भाग 2' (Photo:- Youtube)

4 / 6
दरअसल, इस एआई शोले में अदिति राव हैदरी राधा के रोल में नजर आ रही है, तो वहीं श्रद्धा कपूर को बसंती के किरदार में पेश किया गया है. इतना ही नहीं धुरंधर के रणवीर सिंह के वीरू, तो वहीं विक्की कौशल को जय के किरदार में दिखाया गया है. (Photo:- Youtube)

5 / 6
शोले का एआई वीडियो जैसे ही शेयर किया गया, तो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा. इतना ही नहीं लोगों ने एआई वीडियो के कमेंट में अपनी राय भी देने लगे. दरअसल, एक यूजर्स ने लिखा कि यह बिलकुल सही कास्टिंग की गई है, तो वहीं दूसरे यूजर ने असहमति जताई है. (Photo:- Youtube)

6 / 6
शोले के एआई वीडियो में वरुण शर्मा को कालिया, तो प्रतीक गांधी ने सांभा के रूप में दिखाया गया है. वहीं राजपाल यादव ने जेलर, जयदीप अहलावत ने गब्बर के किरदार में पेश किया गया है. इतना ही नहीं मनोज बाजपेयी को ठाकुर बलदेव सिंह का रोल दिया गया है. (Photo:- Youtube)