
1 / 11
भारतीय और पाकिस्तानी हस्तियों के बीच प्रेम संबंधों की कई सारी अफवाहें सामने आई हैं, जिसमें से कुछ तो कंफर्म हो गई है. हालांकि अभी भी कुछ रिश्तों की पुष्टि नहीं हुई है. आप भी जानना चाहते हैं कि भारत के किन हस्तियों का अफेयर बॉर्डर पार चल है. आइए जानते हैं इसके बारे में

2 / 11
लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिकेटर वसीम अकरम और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन का नाम आता है. दरअसल यह अफवाह उस वक्त उड़ी थी, जब वसीम अकरम भारत में साल 2008 में एक रियलिटी शो 'एक खिलाड़ी एक हसीना' में जज के रूप में नजर आए थे. लेकिन बाद में दोनों इस अफवाहों को पूरी तरह गलत बताया था. उन्होंने कहा था कि हम सिर्फ एक अच्छे दोस्त है और कुछ नहीं.

3 / 11
दूसरे नंबर पर बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान का नाम शामिल है. दोनों की अफेयर की खबरें सामने आई थी लेकिन इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की है. लेकिन माहिरा रणबीर की तारीफ करती है. आपको बता दें कि वो रणबीर कपूर के काम की सिर्फ प्रशंसक हैं.

4 / 11
तीसरे स्थान पर पाकिस्तान से तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और बॉलीवुड हसीना सोनाली बेंद्रे का नाम मौजूद है. शोएब ने कहा था की सोनाली एक अभिनेत्री के दौर पर काफी पसंद है. इतना ही उन्होंने बेंद्रे की तारीफ की थी कि वो कैंसर के दौर में उन्होंने कैसे खुद को संभाला है. यह भी दावा किया जा रहा था कि शोएब अख्तर को सोनाली ब्रेंदे पर क्रश था. लेकिन बाद में दोनों इससे इनकार कर दिया था.

5 / 11
चौथे स्थान पर इमरान खान और जीनत अमान का नाम आता है. दरअसल दोनों के बीच अफेयर की खबर सामने आई थी. लेकिन दोनों ने अपने देश में रहने के लिए अपने रिश्ते को तोड़ दिया था.

6 / 11
5वें स्थान पर सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का नाम आता है और दोनों ने शादी कर ली थी . लेकिन इनकी शादी महज 14 सालों तक ही चल पाई और सानिया और मलिका का साल 2024 में रिश्ता खत्म हो गया था.

7 / 11
लिस्ट में 6वें नंबर पर अमृता अरोड़ा और उस्मान अफजाल का नाम शामिल है. सूत्रों के अनुसार दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी करने वाले थे लेकिन अंत में दोनों का रिश्ता टूट गया और अमृता अरोरा ने साल 2009 में शादी कर ली थी.

8 / 11
7वें स्थान पर नीतू चंद्र और पाकिस्तान के मोहम्मद आसिफ का नाम शामिल है. दरअसल माना जा रहा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. लेकिन नीतू चंद्र ने पाकिस्तानी गेंदबाज से अपनी किसी भी रिश्ते से साफ इंकार कर दिया था.

9 / 11
8वें नंबर पर भारतीय अभिनेत्री आयशा टाकिया और पाकिस्तान के फेमस खिलाड़ी शाहिद अफरीदी का नाम काबिज है. सुत्र के अनुसार दोनों एक दुसरे से प्यार करते थे. हालांकि दोनों ने बाद में इन अफवाहों का खंडन किया था.

10 / 11
9वें स्थान पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन और पाकिस्तान के अली जफर का नाम शामिल है. दरअसल यह दावा किया गया है कि दोनों कुछ समय से रोमांटिक रिश्ते में हैं. लेकिन दोनों की ओर से रिश्ते के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

11 / 11
लिस्ट में आखिरी नाम जहीर अब्बास और रीता लूथरा का नाम आता है. आपको बता दें कि साल 1988 में रीता ने जहीर से शादी कर ली थी. शादी करने के लिए रीता ने इस्लाम धर्म अपना लिया और अपना नाम बदलकर समीना अब्बास रख लिया.