
1 / 7
टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. आज हम भी एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं, जो एक एपिसोड के 1.50 लाख से लेकर 2 लाख रुपये तक वसूलती हैं.

2 / 7
आज हम टीवी इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कम उम्र में ही काफी पॉपुलर हो गई थी. एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी और खूबसूरती से फैंस का दिल जीता है. लेकिन यह हसीना अपने अफेयर्स के कारण भी काफी चर्चा में बनी रही है. दरअसल आज हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री शिवांगी जोशी के बारे में. बता दें कि शिवांगी जोशी का रिश्ता 13 साल बड़े एक्टर के साथ जोड़ा गया है, जो काफी चर्चा में बना रहा है.

3 / 7
शिवांगी जोशी पुणे शहर से ताल्लुक रखती हैं. उनका जन्म 18 मई 1998 को हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर की थी. बता दें कि शिवांगी जोशी अब 27 साल की हो चुकी हैं.

4 / 7
आपको बता दें कि शिवांगी जोशी आज टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा है. वो टीवी पर बरसातें-मौसम प्यार का, ये रिश्ता क्या कहलाता है, बालिका वधू 2, बेगूसराय और बड़े अच्छे लगते हैं 4. जैसे सीरियल में काम कर चुकी हैं.

5 / 7
शिवांगी जोशी टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि सबसे ज्यादा फीस भी लेने वाली अभिनेत्री भी हैं. शिवांगी एक एपिसोड के करीब 1.50 लाख से लेकर 2 लाख रुपये तक वसूलती हैं.

6 / 7
वहीं शिवांगी जोशी के रिश्ते की बात करें तो उनका नाम 'बालिका वधू 2' के को-स्टार रणदीप राय के साथ जोड़ा गया था. हालांकि बाद में यह सिर्फ एक अफवाह साबित हुई थी. इतनी ही नहीं एक्ट्रेस का नाम टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर कुशाल टंडन के साथ भी जुड़ चुका है.

7 / 7
आपको बता दें कि कुशाल टंडन शिवांगी जोशी से करी 13 साल बड़े है. दोनों की मुलाकात 'बरसातें: मौसम प्यार का' सेट पर हुई थी. इतना ही नहीं वो एक दूसरे को डेट भी करने लगे थे. लेकिन कुछ सालों बाद ही यह रिश्ता भी टुट गया था.