
1 / 9
Satyajit Ray Sadgati Full Movie: कुछ फिल्में आपके दिल को अंदर से झकझोरकर रख सकने की ताकत रखती हैं. महान डायरेक्टर सत्यजीत रे की यह फिल्म कुछ ऐसी ही है, जिसमें किसी प्रकार को कोई खून खराबा नहीं और ना ही कोई मार-पीट है. फिर भी क्रूरता का ऐसा दृश्य देखकर आपको चैन की नींद नहीं आएगी.

2 / 9
फिल्म इंडस्ट्री के महान फिल्ममेकर सत्यजीत रे की फिल्में कल्ट क्लासिक में शामिल हैं. हर फिल्म में कुछ फैंसी न होने के बावजूद, उनकी कहानी कहने का तरीका इतना प्रभावी होता है कि आजकल से बड़े बड़े एडवांस VFX भी फेल हो जाएं.

3 / 9
सत्यजीत रे की यह फिल्म कुछ ऐसी ही है, जो जिसमें दिखाई गई क्रूरता आपके होश उड़ा सकती है. लेकिन मजेदार बात यह है, कि इस क्रूरता में आपको किसी प्रकार का खून खराबा और मार-पीट नहीं देखने को मिलेगी. सिर्फ मजबूत कहानी और पात्रों का लाजवाब एक्टिंग ने इस मामूली फिल्म को कल्ट क्लासिक बना दिया.

4 / 9
इस फिल्म का नाम है 'सदगति'. फिल्म की कहानी में एक गरीब दलित चमार दुखी (ओम पुरी) अपनी बेटी की शादी के लिए शुभ मुहूर्त निकलवाने पंडित घसीराम (मोहन आगाशे) के पास जाता है. पंडित जी ऊँची जाति के हैं और वे दुखी से बिना पैसे के काम करवाते हैं.

5 / 9
दलित चमार दुखी बीमार है, लेकिन मजबूरी में वह घर साफ करता है, गोशाला साफ करता है और फिर एक बड़ा लकड़ी का टुकड़ा काटने लगता है. धूप में भूखा-प्यासा काम करते-करते दुखी की जान चली जाती है. उसकी लाश को छूने तक कोई नहीं आता. ऐसी निर्ममता देखकर आपका दिस पसीज जाएगा.

6 / 9
फिल्म में कोई हिंसा नहीं दिखती, कोई चीख-पुकार नहीं. बस समाज की क्रूर सच्चाई सामने आती है. जाति व्यवस्था कैसे एक इंसान को जानवर से भी बदतर बना देती है, यह बिना शोर के दिखाया गया है. सत्यजीत रे ने इसे बहुत शांत लेकिन गहरा तरीके से बनाया है.

7 / 9
वहीं ओम पुरी और स्मिता पाटिल की लाजवाब एक्टिंग आपका दिल जीत लेगी. बिना किसी हिंसा के मनोभावों को समझाने के लिए इन दोनों कलाकारों में कमाल का प्रदर्शन किया. इस फिल्म में असली जान इसमें बोले गए डायलॉग्स डालते हैं. एक एक डायलॉग फिल्म की गहराई और मौके की नजाकत को बढ़ाने का काम करता है.

8 / 9
सत्यजीत रे ने साधारण घर और मिट्टी की झोपड़ी का इस्तेमाल करके ही ऐसी शानदार फिल्म तैयार की, जिसकी गहराई को फिल्म की सिनेमेटोग्राफी, डायलॉग और एक्टिंग ने काफी बढ़ाया. इस फिल्म ने बिना मारकाट या खूनखराबे के व्यक्ति की आत्मा को झोकझोर दिया है.

9 / 9
यह पूरी फिल्म YouTube पर बिल्कुल फ्री में मिल जाएगी. आप "Sadgati Satyajit Ray full movie" सर्च करके आसानी से देख सकते हैं. प्रसर भारती आर्काइव्स या अन्य चैनलों पर फ्री में मिल जाती है. यह महज 45-50 मिनट की है, लेकिन देखने के बाद सोचने पर मजबूर कर देगी. बता दें कि इस फिल्म को 7.6 IMDb रेटिंग मिली है.