
1 / 11
Rose Day 2026 Wishes In Hindi, Messages, Status, Images, Photos, Shayari, Sher: हर साल वैलेंटाइन वीक का पहला दिन रोज़ डे 7 फरवरी के दिन मनाया जाता है. इस खास दिन पर पार्टनर एकदूसरे को गुलाब देते हैं. कहते हैं लाल गुलाब प्यार का प्रतीक होता है. ऐसे में अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी को लाल गुलाब दिया जाए तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है. अगर आप भी अपने पार्टनर या किसी खास को रोज़ डे की विशेज (Rose Day Wishes) देना चाहते हैं और बताना चाहते हैं कि वह आपके लिए कितने खास हैं तो यहां दिए रोज़ डे के शेर आपके काम आएंगे. ये शेर और शायरी (Rose Day Shayari) अपनी गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड, पति या पत्नी किसी को भी भेजे जा सकते हैं.

2 / 11
चूम कर इक गुलाब का चेहरा
तितलियों ने भी दिलकशी चक्खी
- नाहीद अख़्तर बलूच

3 / 11
मैं चाहता था कि उस को गुलाब पेश करूं
वो ख़ुद गुलाब था उस को गुलाब क्या देता
- अफ़ज़ल इलाहाबादी

4 / 11
गुलों में रंग भरे बाद-ए-नौ-बहार चले
चले भी आओ कि गुलशन का कारोबार चले
- फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

5 / 11
तेरे हाथों में इतराता है गुलाब किस्मत पर
तेरे साथ कुछ गुनगुनाती हो फिज़ा भी जैसे.
हैप्पी रोज़ डे

6 / 11
आज ख़ुशबू भरे गुलाबों से
मेरे दामन को भर गया कोई
- सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ

7 / 11
खूबसूरती और वफ़ा का सबब हो तुम
चमन में महकता गुलाब हो तुम
तुम्हारे जैसा नहीं है कोई नाज़नीन जहां में
हसीनाओं से भी हसीन हो तुम

8 / 11
महक उठे रंग-ए-सुर्ख़ जैसे
खिले चमन में गुलाब इतने
- मुनीर नियाज़ी

9 / 11
मैं ही तो हूं गुलाब तेरे गुलशन का
मुझ पर किसी का हक नहीं तेरे सिवा,
मेरे प्यार, दीवानगी की नहीं कोई हद
मुझे याद भी नहीं कुछ तेरे सिवा.

10 / 11
ये किस ने साज़-ए-हस्ती को मोहब्बत का पयाम दिया
गुलाब की पंखुड़ी पर ओस ने अपना नाम लिख दिया
- जोश मलीहाबादी

11 / 11
फूल खिलते हैं बहारों का समां होता है
ऐसे मौसम में ही तो प्यार जवां होता है.