
1 / 8
कल यानी 26 जनवरी को भारत अपना 77वें गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. 1950 में इसी दिन संविधान लागू हुआ था. यह दिन देश की एकता, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों का प्रतीक है. हर साल इसी दिन को परेड, झांकियां, देशभक्ति गाने हर तरफ एक अलग ही जोश फैला देते हैं. हालांकि, अक्सर लोग मानते हैं कि गणतंत्र दिवस सिर्फ भारत तक सीमित है, लेकिन ऐसा नहीं है. दुनिया के कई देशों में अलग-अलग तारीखों पर रिपब्लिक डे (Republic Day) पूरे सम्मान और जोश के साथ मनाया जाता है.

2 / 8
पड़ोसी देश पाकिस्तान में 23 मार्च को रिपब्लिक डे मनाया जाता है. इसी दिन 1940 में लाहौर प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसने अलग देश की बात रखी गई थी. वहीं, इसी दिन 1956 में पाकिस्तान ने खुद को इस्लामिक रिपब्लिक घोषित किया था. इस दिन यहां पर भी परेड और सरकारी कार्यक्रम होते हैं.

3 / 8
भारत के पड़ोस में मौजूद नेपाल में 28 मई के दिन रिपब्लिक डे मनाया जाता है. 2008 में इसी दिन सदियों पुरानी राजशाही खत्म हुई और देश ने लोकतांत्रिक गणराज्य का रास्ता अपनाया.

4 / 8
सर्बिया में ऐसे ही देशों में आता है, जहां हर साल रिपब्लिक डे मनाया जाता है. बता दें कि सर्बिया में 15 फरवरी को रिपब्लिक डे मनाया जाता है. यह दिन वहां की आजादी की पहली लड़ाई और पहले संविधान की नींव की याद दिलाता है.

5 / 8
इटली में 2 जून को रिपब्लिक डे मनाया जाता है. यहां इस दिन को 'फेस्टा डेला रिपब्लिका' (Festa della Repubblica) कहा जाता है. दूसरे विश्व युद्ध के बाद जनता ने जनमत संग्रह में राजशाही को हटाकर गणराज्य चुना था. यह दिन जनता की जीत और बदलाव का दिन है.

6 / 8
अजरबैजान ने 28 मई 1918 को खुद को आजाद घोषित किया था. खास बात यह है कि यह मुस्लिम दुनिया का पहला लोकतांत्रिक गणराज्य माना जाता है.

7 / 8
तुर्की में 29 अक्टूबर को रिपब्लिक डे मनाया जाता है. यह दिन मुस्तफा कमाल अतातुर्क द्वारा आधुनिक तुर्की की स्थापना की याद दिलाता है, जिसे पूरे देश में उत्सव की तरह मनाया जाता है. यहां भी भारत और अन्य देशों की तरह इस दिन परेड आदि कार्यक्रम होते हैं.

8 / 8
फिलीपींस में 4 जुलाई को रिपब्लिक डे मनाया जाता है. यह दिन देश की आजादी और रिपब्लिक बनने की याद दिलाता है. (Image: Pexels)