
1 / 12
Ram Naam Jap Benefits: भगवान राम का नाम जाप करने से व्यक्ति को कई फायदे मिलते हैं. इसके कई अध्यात्मिक लाभ हैं. राम जी के 10 अलग-अलग नामों का जाप कर सकते हैं. चलिए आपको भगवान राम के इन नामों की महिमा के बारे में बताते हैं.

2 / 12
श्रीराम - भगवान राम के इस नाम 'श्रीराम' को जपने से मानसिक शांति मिलती है. यह नाम जीवन के कष्टों को दूर करता है. श्रीराम नाम का जाप योगीजन करते हैं.

3 / 12
रमापति - रमापति नाम का अर्थ माता सीता के पति है. यह नाम विवाह बाधाओं को दूर करने के लिए जपना शुभ होता है. विवाह में बाधाएं आ रही हैं तो इस नाम का जाप करना चाहिए.

4 / 12
रघुनाथ - भगवान राम रघुवंशी हैं इस वजह से उनका एक नाम रघुनाथ है. शिक्षा क्षेत्र में लाभ और सफलता के लिए इस नाम का जाप करना चाहिए.

5 / 12
रामभद्र - रामभद्र नाम का अर्थ कल्याणमय राम होता है. भगवान राम के रामभद्र नाम का जाप करने से आपका कल्याण होगा.

6 / 12
रामचन्द्र - रामचन्द्र नाम का जाप करने से मन को शांति मिलती है. रामचन्द्र नाम का अर्थ चंद्रमा के समान आनन्दयमयी से है.

7 / 12
अवधेश - व्यक्ति को नौकरी में तरक्की और व्यापार में लाभ के लिए भगवान राम के अवधेश नाम का जाप करना चाहिए. इस नाम को जपने से लाभ मिलता है.

8 / 12
हरि - भगवान राम का नाम हरि का जाप करने से आपको फायदा मिलेगा. हरि का नाम पाप को हरने वाला है. इस नाम को जपने से पापों का नाश होता है.

9 / 12
दशग्रीव शिरोहर - दशग्रीव शिरोहर नाम का अर्थ दशशीश वाले रावण के मस्तक काटने वाले प्रभु श्रीराम से है. इस मंत्र के जाप से शत्रुओं का नाश होता है.

10 / 12
श्रीमान् राजेन्द्र - श्रीमान् राजेन्द्र नाम का अर्थ राजाओं के राजा से है. भगवान राम के इस नाम के जाप से मान-सम्मान में वृद्धि होती है.

11 / 12
सदा हनुमदाश्रय - प्रभु श्रीराम हनुमान जी के ह्रदय में निवास करते हैं. सदा हनुमदाश्रय नाम का जाप करना शुभ होता है. भक्ति प्राप्त करने के लिए इस नाम का जाप करना चाहिए.

12 / 12
(All Photo Credit - Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.