
1 / 6
Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक के लोग अपनी मेहनत से जीवन में बहुत ही कम समय में ऊंचा मुकाम हासिल कर लेते हैं. ये न तो चापलूसी करते हैं और न ही मेहनत से भागते हैं. हालांकि, इनमें कुछ बॉलीवुड के पसंदीदा सितारे भी शामिल हैं, जिन्हें आज किसी की भी पहचान की जरूरत नहीं है. (Photo Credit- Social Media)

2 / 6
अंक ज्योतिष का महत्व- अंक ज्योतिष शास्त्र यानी Numerology सदियों पुराना सटीक शास्त्र है, जिसमें प्रत्येक अंक के महत्व के बारे में बताया गया है. इसमें अंकों की मदद से व्यक्ति के स्वभाव, करियर, सेहत और भविष्य से जुड़े विभिन्न सवालों के जवाब मिलते हैं. (Photo Credit- Freepik)

3 / 6
अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1 (एक) तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 और स्वामी ग्रह सूर्य है. मूलांक 1 वाले लोग आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी होते हैं, जो आसानी से परेशानियों से डरते नहीं हैं. ये लोग बिना डरे हर परिस्थिति का सामना करते हैं. ऐसे लोगों के अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है. (Photo Credit- Social Media)

4 / 6
बता दें कि मूलांक 1 वाले लोग अपनी मेहनत से सफलता हासिल करते हैं. ये न तो चापलूसी करते हैं और न ही जल्दी से हार मानते हैं. ये अपने काम में 100% देते हैं, जिस कारण इनके सफल होने की संभावना जल्दी होती है. प्यार की बात करें तो इन्हें सही वक्त पर जीवनसाथी मिल जाता है. (Photo Credit- Pinterest)

5 / 6
बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म 1 नवंबर 1973, जैकी श्रॉफ का जन्म 1 फरवरी 1957, विद्या बालन का जन्म 1 जनवरी 1979, अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 और नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को हुआ है. इन सभी सितारों का मूलांक 1 है, जिसका इनके सफल होने में अहम योगदान है. इन सभी सितारों को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है. इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से कला के क्षेत्र में बहुत ही कम समय में ऊंचा मुकाम हासिल किया है. (Photo Credit- Social Media)

6 / 6
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (Photo Credit- Pinterest)