
1 / 6
राजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार बस कुछ ही दिनों का मेहमान है। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौर के ताजा अपडेट के मुताबिक, 20 मार्च के आसपास नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। क्या आपने अपना रोल नंबर ढूंढ लिया है? कैसे चेक करें अपना स्कोर और रिजल्ट के दिन साइट क्रैश होने से कैसे बचें? जानिए सारी जानकारी हमारी इस स्पेशल फोटो गैलरी में।
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू!

2 / 6
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से 10वीं कक्षा के परिणामों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बोर्ड जल्द ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म करने वाला है।
20 मार्च के आसपास आएंगे नतीजे

3 / 6
बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौर ने संकेत दिए हैं कि 10वीं कक्षा के नतीजे 20 मार्च 2026 के आसपास घोषित किए जा सकते हैं। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
रोल नंबर रखें तैयार!

4 / 6
राजस्थान बोर्ड ने सोशल मीडिया (X) पर छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना एडमिट कार्ड संभाल कर रखें और अपना रोल नंबर तैयार रखें। रिजल्ट चेक करने के लिए इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी।
कहां और कैसे देखें रिजल्ट?

5 / 6
आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं। RBSE 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें। अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।
10 लाख से अधिक छात्रों का भविष्य

6 / 6
इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षाओं में 10 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। बोर्ड पूरी पारदर्शिता के साथ कॉपियों का मूल्यांकन और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी भ्रामक जानकारी या फर्जी लिंक पर भरोसा न करें। रिजल्ट की कोई भी आधिकारिक सूचना केवल राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या बोर्ड के अधिकृत सोशल मीडिया हैंडल पर ही देखें।