
1 / 8
प्यास लगी, दुकान पर गए और ₹20 की पानी की बोतल खरीद ली, हम अक्सर यही करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी उस बोतल के पीछे छपी तारीख पर गौर किया है? अगर आपको लगता है कि वो तारीख सिर्फ औपचारिकता है, तो आप गलत हैं। वैज्ञानिकों की नई रिसर्च बताती है कि एक्सपायर्ड प्लास्टिक की बोतल से पानी पीना आपके शरीर में लाखों नैनोप्लास्टिक के कण डाल सकता है। आखिर क्यों पानी की बोतल पर एक्सपायरी डेट लिखी जाती है और धूप में रखी बोतल का पानी आपके लिए धीमा जहर कैसे बन सकता है? आइए, इस फोटो गैलरी के जरिए जानते हैं चौंकाने वाली सच्चाई!
पानी एक्सपायर होता है या बोतल?

2 / 8
क्या आपने कभी गौर किया है कि पानी की बोतल पर एक एक्सपायरी डेट लिखी होती है? असल में, पानी कभी एक्सपायर नहीं होता। वह डेट प्लास्टिक की बोतल के लिए होती है, क्योंकि एक समय के बाद प्लास्टिक पानी में घुलने लगता है।
स्टडी का चौंकाने वाला खुलासा!

3 / 8
Columbia University की एक हालिया स्टडी के अनुसार, प्लास्टिक की एक लीटर बोतल वाले पानी में करीब 2.4 लाख नैनोप्लास्टिक के कण हो सकते हैं। एक्सपायरी डेट बीतने के बाद इन कणों की संख्या तेजी से बढ़ने लगती है।
प्लास्टिक से निकलने वाले खतरनाक केमिकल्स

4 / 8
लंबे समय तक रखे रहने पर प्लास्टिक की बोतल से BPA (Bisphenol A) और Phthalates जैसे रसायन पानी में मिलने लगते हैं। ये केमिकल्स शरीर में हार्मोनल असंतुलन और अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
धूप में रखी बोतल है जहर के समान!

5 / 8
अगर बोतल को सीधी धूप या गर्म तापमान (जैसे कार के अंदर) में रखा जाए, तो प्लास्टिक और पानी के बीच की रासायनिक प्रक्रिया तेज हो जाती है। स्टडीज के मुताबिक, गर्मी प्लास्टिक के टूटने की प्रक्रिया को 10 गुना तक बढ़ा देती है।
एक्सपायरी डेट के पीछे का असली कारण

6 / 8
आमतौर पर कंपनियां 1 से 2 साल की एक्सपायरी डेट लिखती हैं। इसका एक कारण 'कानूनी अनिवार्यता' भी है और दूसरा यह कि लंबे समय बाद पानी का स्वाद और गंध प्लास्टिक की वजह से बदल जाते हैं।
क्या पानी दोबारा इस्तेमाल की गई बोतल में पीना सही है?

7 / 8
सिंगल यूज प्लास्टिक बोतलों को बार-बार इस्तेमाल करना खतरनाक है। इनमें सूक्ष्म दरारें पड़ जाती हैं जहाँ बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। स्टडी कहती है कि ऐसी बोतलों को धोने के बावजूद बैक्टीरिया पूरी तरह खत्म नहीं होते।
सुरक्षित रहने के लिए क्या करें?

8 / 8
प्लास्टिक के खतरे से बचने के लिए कांच, स्टील या तांबे की बोतलों का इस्तेमाल करें। अगर प्लास्टिक की बोतल खरीदनी पड़े, तो उस पर बने Triangular Recycle Code को जरूर देखें और एक्सपायरी डेट चेक करना न भूलें!