गुलाब को हमेशा से प्यार, खूबसूरती और शाही अंदाज का प्रतीक माना जाता है. आम तौर पर यह फूल कुछ ही रुपये में मिल जाता है, लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे खास गुलाब भी हैं जिनकी कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. इन दुर्लभ और लग्जरी गुलाबों की कीमत हजारों से लेकर करोड़ों रुपये तक पहुंच जाती है. आइए जानते हैं दुनिया के सबसे महंगे और खास गुलाबों के बारे में. (All Photo Credit- Pinterest)

2 / 7
खास गुलाब क्यों होते हैं इतने महंगे- कुछ गुलाब अपनी दुर्लभता, अनोखे रंग, बेहतरीन खुशबू और उन्हें तैयार करने में लगने वाले समय और खर्च की वजह से बेहद महंगे होते हैं. ये आम फूल नहीं, बल्कि लग्जरी और शौक की चीज माने जाते हैं, जिनका इस्तेमाल खास मौकों पर ही किया जाता है.

3 / 7
लग्जरी इवेंट्स में इस्तेमाल होने वाले गुलाब- कुछ प्रीमियम गुलाबों का रंग पीच और नारंगी के बीच का होता है, जो देखने में बेहद आकर्षक लगता है. इनकी पंखुड़ियां घनी होती हैं और खुशबू भी काफी क्लासिक होती है. साल 2006 में चेल्सी फ्लावर शो में इन्हें पहली बार पेश किया गया था और तब से ये लग्जरी शादियों और बड़े आयोजनों में इस्तेमाल किए जाते हैं. इनका एक स्टेम ही हजारों रुपये का हो सकता है.

4 / 7
लुई XIV रोज की शाही पहचान- फ्रांस से जुड़ा Louis XIV Rose अपनी गहरी लाल रंगत के लिए जाना जाता है, जो कई बार लगभग काले रंग जैसा दिखता है. इसका लुक बेहद रॉयल होता है और इसकी खुशबू काफी तेज और लंबे समय तक टिकने वाली होती है. यह गुलाब आसानी से उपलब्ध नहीं होता, इसलिए इसकी कीमत भी ज्यादा होती है.

5 / 7
ब्लैक बकारा रोज की खासियत- Black Baccara Rose अपने गहरे लाल से लगभग काले रंग और मखमली पंखुड़ियों के कारण काफी लोकप्रिय है. इसका स्टेम लंबा होता है और यह लंबे समय तक ताजा रहता है, इसलिए प्रीमियम फ्लोरल डेकोरेशन में इसकी मांग ज्यादा रहती है.

6 / 7
खास मौकों पर बढ़ जाती है कीमत- जहां एक सामान्य गुलाब 50 से 100 रुपये में मिल जाता है, वहीं ब्लैक बकारा का एक स्टेम 2,000 से 4,000 रुपये या उससे अधिक कीमत पर बिक सकता है. वैलेंटाइन डे और बड़े आयोजनों के दौरान इसकी कीमत और भी बढ़ जाती है.

7 / 7
दुनिया का सबसे महंगा जूलियट रोज- Juliet Rose को दुनिया का सबसे महंगा गुलाब माना जाता है. इसे ब्रिटेन के मशहूर ब्रीडर डेविड ऑस्टिन ने तैयार किया था. इस खास गुलाब को विकसित करने में करीब 15 साल लगे और लगभग 3 मिलियन पाउंड खर्च हुए, जो भारतीय रुपये में करीब 30 से 40 करोड़ रुपये के बराबर है.