
1 / 9
Imran Khan Zeenat Aman Love Story: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान का बॉलीवुड की इस हसीना के साथ अफेयर था. वे उनकी आशिकी में इस कदर खोए कि पूरी दुनिया को उनकी दास्तां पता चल गई थी. 70 के दशक में यह मोहब्बत खूब चर्चा में रही.

2 / 9
पुरानी मोहब्बतें ना सरहदें देखती हैं और ना ही उम्र. ऐसी ही पाकिस्तान और हिंदुस्तान की सरहद की परवाह किए बगैर दो आशिक आशिकी लड़ा बैठे. एक और पाकिस्तान का पूर्व प्रधानमंत्री था, तो दूसरी ओर यह बॉलीवुड की हसीना थी. 70 के दशक में इस मोहब्बत ने खूब सुर्खियां बटोरीं.

3 / 9
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जिंदगी में क्रिकेट, राजनीति और प्यार की कई कहानियां जुड़ी हैं. लेकिन एक कहानी ऐसी है जो बॉलीवुड की चमक से जुड़ी है. यह है बॉलीवुड की मशहूर हसीना जीनत अमान के साथ उनका इश्क.

4 / 9
इमरान खान उस समय क्रिकेट के सुपरस्टार थे. तेज गेंदबाजी और हैंडसम लुक्स की वजह से दुनिया भर में उनकी फैन फॉलोइंग थी. बॉलीवुड की तरफ से जीनत अमान भी उस दौर की सबसे खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस थीं.

5 / 9
फिल्मों जैसे 'सत्यम शिवम सुंदरम' और 'हारे राम हारे कृष्ण' से उन्होंने नाम कमाया था. दोनों की मुलाकात मुंबई में हुई थी. लेकिन दोनों के बीच जल्दी ही दोस्ती हो गई और फिर यही दोस्ती को प्यार में बदलने में देर ना लगी.

6 / 9
प्यार बढ़ने पर दोनों लंदन में मिलने थे. वहां वे दूर-दूर तक साथ घूमते थे. इमरान खान जीनत अमान से बहुत मोहब्बत करते थे. खबरों के मुताबिक उनका इश्क बेइंतहा था. लेकिन सरहदों के बीच यह रिश्ता आसान नहीं था. दोनों अलग-अलग देशों से थे.

7 / 9
उस समय मीडिया ने इनके अफेयर को खूब छपा. लोग हैरान थे कि क्रिकेटर और बॉलीवुड हीरोइन का यह प्यार कैसे चलेगा. इमरान और जीनत दोनों ने इश्क को मुकम्मल बनाने की पूरी कोशिश की. लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद यह मोहब्बत मुकम्मल नहीं हो सकी.

8 / 9
कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि जीनत अमान इमरान के पीछे लंदन गईं, लेकिन रिश्ता ज्यादा दिनों नहीं चला. इमरान ने बाद में अपनी दूसरी पत्नी रेहम खान को बताया कि जीनत अमान उनके साथ बहुत चिपकी रहीं, लेकिन वह आगे बढ़ गए. शायद देश, परिवार और जिंदगी की जिम्मेदारियां इस प्यार के बीच आ गईं.

9 / 9
बता दें कि इमरान 3 शादियां कर चुके हैं. और आज के समय में वे पाकिस्तान की जेल में बंद हैं. लेकिन इन सबके बावजूद इमरान और जीनत का रिश्ते के बारे में आज भी काफी बातें होंती हैं. समय समय पर उनके रिश्ते से जुड़ी सुर्खियां तेज हो जाती हैं.