
1 / 7
Hasan Ali: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजी हैं. हसन तीसरी बार पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी समिया आरजू ने बेटे को जन्म दिया है. उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है.

2 / 7
Hasan Ali becomes father of third child: भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही स्थिति तनावपूर्ण हो, लेकिन आज भी दोनों देशों के कई परिवार एक-दूसरे से रिश्ता रखते हैं. पाकिस्तान के कई क्रिकेटर्स ने भारतीय मूल की महिलाओं से शादी की है और इसी लिस्ट में तेज गेंदबाज हसन अली का नाम भी आता है. भारत में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच हसन अली के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है. वह तीसरी बार पिता बन गए हैं.

3 / 7
पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज हसन अली के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजी हैं. हसन तीसरी बार पिता बने हैं. उनकी पत्नी समिया आरजू ने बेटे को जन्म दिया है. उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की और अपने बेटे के नाम का भी ऐलान किया.

4 / 7
हसन अली ने अपने नन्हे शहजादे का नाम हमदान हसन अली रखा है. इससे पहले उनके घर दो प्यारी बेटियां हेलिना और हेजल ने जन्म हुआ था. अब बेटे के आने से उनका परिवार पूरा हो गया है. अपनी पोस्ट में हसन ने ऊपरवाले का शुक्रिया अदा किया और फैंस से दुआओं की गुजारिश भी की.

5 / 7
हसन अली की पर्सनल लाइफ भी अक्सर चर्चा में रहती है, क्योंकि उनकी पत्नी समिया आरजू का कनेक्शन भारत से है. समिया हरियाणा के नूंह (मेवात) की रहने वाली हैं और पेशे से फ्लाइट इंजीनियर रही हैं. दोनों की मुलाकात दुबई में हुई थी, फिर दोस्ती प्यार में बदली और 2019 में दोनों ने निकाह कर लिया.

6 / 7
हसन और समिया की जोड़ी को सरहद पार रिश्तों की खूबसूरत मिसाल माना जाता है. इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं और भारत-पाकिस्तान दोनों देशों के फैंस इस कपल को खूब पसंद करते हैं.

7 / 7
हसन अली पाकिस्तान के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं. साल 2016 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले हसन अली ने अब तक पाकिस्तान के लिए 25 टेस्ट, 68 वनडे और 57 टी20I मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 80, 102 और 72 विकेट हासिल कर चुके हैं. इसके अलावा, उनके नाम टेस्ट में 382 रन, वनडे में 383 रन और टी20I में 147 रन दर्ज है.