
1 / 7
Premanand Maharaj Mulank 3: आज प्रेमानंद महाराज को किसी पहचान की जरूरत नहीं है. बहुत ही कम समय में उन्होंने अपने प्रवचन, सकारात्मक सोच, भक्ति और विचारों के माध्यम से लोगों के दिल में जगह बनाई है. महाराज के दर्शन करने व उनके प्रवचन को सुनने के लिए लोग देश ही नहीं विदेश से भी वृंदावन जाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रेमानंद महाराज का जन्म 30 मार्च 1969 को हुआ है, जिस हिसाब से उनका मूलांक 3 है. आज हम आपको मूलांक 3 वालों की खासियत, खामियां, लकी और अनलकी चार्ट के बारे में बताने जा रहे हैं. (Photo Credit- News24 Graphics)

2 / 7
मूलांक और स्वामी ग्रह- अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 3 और स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति ग्रह (गुरु ग्रह, बृहस्पति ग्रह) होता है. (Photo Credit- Social Media)

3 / 7
खासियत- मूलांक 3 वालों की सबसे बड़ी खासियत ये है कि वो साहसी और निडर होते हैं. ऐसे लोग आसानी से परेशानियों से डरते नहीं हैं, बल्कि हर परिस्थिति का डटकर सामना करते हैं. इसके अलावा इन लोगों का दिमाग तेज और मन साफ होता है. ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. इसके अलावा धर्म की तरफ इनका खास झुकाव होता है. बहुत ही कम उम्र में ये भक्ति में लीन हो जाते हैं. (Photo Credit- Freepik)

4 / 7
खामियां- अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मूलांक 3 वाले लोग जिद्दी होते हैं. यदि कोई व्यक्ति इनकी बात नहीं मानता है तो इन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है. इसके अलावा ये हर फैसला जल्दबाजी में लेना पसंद करते हैं, जिसके कारण कई बार इन्हें विभिन्न मुसीबतों का भी सामना करना पड़ता है. साथ ही ये अत्यधिक भावुक होते हैं, जिसके कारण बहुत ही जल्दी लोगों की बातों में आ जाते हैं. (Photo Credit- Pinterest)

5 / 7
लकी रंग, धातु और रत्न- मूलांक 3 वालों के लिए पीला रंग काफी लकी होता है. यदि ये लोग अपने स्पेशल दिन पर पीले रंग के कपड़े पहनते हैं या येलो कलर का कोई सामान अपने साथ रखते हैं तो ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचे रहते हैं. इसके अलावा इनके लिए सोना और पुखराज रत्न धारण करना भी शुभ होता है. (Photo Credit- Social Media)

6 / 7
लकी अंक और करियर- मूलांक 3 वालों के लिए 1, 3, 9, 12 और 21 अंक काफी लकी होते हैं. माना जाता है कि ये लोग यदि शिक्षा, लेखन, सलाहकार, वकील, जज, प्रबंधन, प्रशासनिक सेवा और बैंकिंग से जुड़े क्षेत्रों में काम करते हैं तो इनके सफल होने की संभावना ज्यादा होती है. (Photo Credit- Pinterest)

7 / 7
अनलकी रंग और अंक- जिन लोगों का मूलांक 3 है, उन्हें गहरे और काले रंग के कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए. साथ ही 4, 6 और 8 अंक को इनके लिए अशुभ माना जाता है. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (Photo Credit- Freepik)