---विज्ञापन---

सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की डिप्टी CM… भारत में कौन-कौन रहीं हैं महिला डिप्टी CM, देखिए- पूरी लिस्ट

एनसीपी चीफ अजित पवार के निधन के बाद उनकी बीवी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाया गया है. सुनेत्रा पवार राज्यसभा की सांसद थी, जहां से उन्होंने शनिवार को इस्तीफा दे दिया. इसके बाद शनिवार शाम पांच बजे वह शपथ लेकर डिप्टी सीएम बन गईं. अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी के विधायकों ने सुनेत्रा को अपना नेता चुना है. सुनेत्रा पवार पूर्व राज्य मंत्री और लोकसभा सांसद पद्मसिंह पाटिल की बेटी हैं. 1985 में उन्होंने अजित पवार से शादी की थी. अजित पावर के 2 बेटे पार्थ और जय पवार हैं. आज हम बताएंगे, कि भारत में सुनेत्रा से पहले कौन-कौन महिला भारत में उप-मुख्यमंत्री रही हैं. सबसे पहले 1996 में साल राजिंदर कौर भट्टल पहली महिला बनीं, जिन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया था.

First published on: Jan 31, 2026 05:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola