1 / 7
कोटपूतली-उदयपुरवाी-सीकर-खूड़-लोसल-नागौर राज्य मार्ग है. इस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग अब तेज हो गई है. वहीं, अब लोगों ने इसे लेकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस मार्ग को लेकर उच्च अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. ऐसे में उम्मीद है कि राज्य मार्ग जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्ग बनेगा. सांसद अमराराम ने बताया कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग को राष्ट्रीय घोषित कराने के लिए केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया था.

2 / 7

3 / 7
अमराराम के प्रयासों के बाद मंत्रालय ने इस प्रस्ताव पर विचार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है. मंत्रालय की ओर से बताया गया कि नए राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने से पहले कई पहलुओं का मूल्यांकन किया जाता है. इनमें यातायात घनत्व, माल ढुलाई की संभावनाएं, यात्रियों की आवाजाही, सामाजिक-आर्थिक विकास और पर्यटन महत्व जैसे कारक प्रमुख हैं.

4 / 7
उन्होंने यह भी बताया कि यह भी देखा जाता है कि प्रस्तावित मार्ग का अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों से संपर्क कितना मजबूत है. इन सभी मानकों के आधार पर ही किसी भी सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में घोषित किया जाता है, ताकि देश की परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके. केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम में प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया जाए.

5 / 7
इससे क्षेत्र में यातायात सुविधाएं बेहतर होंगी और व्यापार तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. सांसद अमराराम ने उम्मीद जताई है कि इस पहल से जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा और इस क्षेत्र के लोगों को बेहतक सड़क सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि ये सुविधा होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी. इसके साथ ही सड़कों की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी.

6 / 7
सांसद अमराराम ने बताया कि कोटपूतली-उदयपुर-सीकर-खूड़-लोसल-नागौर राज्य मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की संभावना के आधार पर मैंने केंद्रीय मंत्री के सामने इस प्रस्ताव को रख दिया है. उन्होंने इसे सकारात्मक फैसला मानते हुए जल्द से जल्द इसकी घोषणा करेंगे.

7 / 7
बता दें कि कोटपूतली-उदयपुर-सीकर-खूड़-लोसल-नागौर राज्य मार्ग चार से अधिक जिलों को आपस में जोड़ता है. यह सड़क कई बड़े प्रमुख शहरों से होकर गुजरती है. यह व्यापार, पर्यटन और धार्मिक महत्व के हिसाब से भी महत्वपूर्ण है.