
1 / 8
1 फरवरी को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2026 पेश करेंगी. बजट के बारे में कई दिलचस्प रोचक बातें हैं और उनमें से एक ये है कि अब तक का सबसे लंबा बजट भाषण 2 घंटे 42 मिनट का था. लेकिन यह भाषण किसका था, क्या आप जानते हैं ? आइये आपको बताते हैं कि इतिहास का सबसे लंबा बजट भाषण किसने दिया और साथ ही जानिये कि सबसे छोटा भाषण किसका था.

2 / 8
भारत के इतिहास में अब तक का सबसे लंबा बजट भाषण वर्तमान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम दर्ज है. वर्तमान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2020 (1 फरवरी 2020) को पेश करते समय यह रिकॉर्ड बनाया था.

3 / 8
निर्मला सीतारमण का रिकॉर्ड (2020): उनका यह भाषण 2 घंटे 42 मिनट तक चला था. वे इस भाषण को पूरा भी नहीं कर पाई थीं. करीब 162 मिनट बोलने के बाद उनकी तबीयत थोड़ी खराब महसूस होने लगी थी और उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया था, जिसके कारण अंतिम दो पेज नहीं पढ़े जा सके. तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष की अनुमति से उन शेष पेजों को पढ़ा हुआ मान लिया गया था.

4 / 8
दूसरा सबसे लंबा भाषण भी इन्हीं के नाम : निर्मला सीतारमण ने ही 2019 में अपना पहला बजट पेश करते हुए 2 घंटे 17 मिनट का भाषण दिया था, जो उस समय का रिकॉर्ड था.

5 / 8
शब्दों के आधार पर सबसे लंबा भाषण : अगर समय के बजाय शब्दों (Words) की संख्या की बात करें, तो यह रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नाम है.

6 / 8
1991 का बजट: इस ऐतिहासिक बजट भाषण में 18650 शब्द थे. उस समय मनमोहन सिंह देश के वित्त मंत्री थे और उन्होंने इसी भाषण के जरिए भारत में 'उदारीकरण' (Liberalization) की शुरुआत की थी.

7 / 8
सबसे छोटा बजट भाषण : यह रिकॉर्ड हिरुभाई मुलजीभाई पटेल (H.M. Patel) के नाम है. उन्होंने 1977 में केवल 800 शब्दों का बजट भाषण दिया था.

8 / 8
आने वाले बजट 2026 में (जो 1 फरवरी को पेश होगा), लोग यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि क्या वित्त मंत्री अपनी पिछली परंपरा को जारी रखते हुए लंबा और विस्तृत भाषण देंगी या वह संक्षिप्त और टू-द-पॉइंट होगा.