
1 / 10
Best Turkish Horror Movies: कुछ लोगों को फिल्मों में हॉरर डोमेन काफी पसंद होता है. अगर फेमस Conjuring और The Nun जैसी पिक्चरों को देखकर बोर हो गए हो, तो लिस्ट में इन 7 Turkish Horror Films को जरूर शामिल करें.

2 / 10
अगर आपको हॉरर फिल्में देखने का बहुत शौक है, तो टर्किश हॉरर फिल्में जरूर देखें. ये फिल्में डरावनी कहानियों से भरी होती हैं, जो आपकी रूह को हिला देंगी. टर्की की ये फिल्में जिन्न, भूत-प्रेत और पुरानी श्रापों पर आधारित होती हैं. (Credit- Printerest)

3 / 10
टर्किश हॉरर फिल्मों की खासियत है कि यह सब सस्पेंस, जंप स्केयर्स और मनोवैज्ञानिक डर से भरी होती हैं. अगर आप हॉरर के दीवाने हैं, तो अपनी लिस्ट में ये 7 खतरनाक फिल्में जरूर शामिल करें. हर फिल्म की कहानी एक-दूसरे से बेहतर है और देखने के बाद रात को नींद नहीं आएगी. (Credit- Printerest)

4 / 10
Baskin (2015)- इस फिल्म को देखकर आपके पसीने छूट जाएंगे. इसमें पुलिस अफसरों का एक ग्रुप ड्यूटी पर एक अजीब कॉल सुनता है. वे एक डरावनी इमारत में पहुंच जाते हैं, जहां एक भयानक कल्ट छिपा है. यह फिल्म इस पूरे कल्ट के इर्द-गिर्द घूमती है. आपको फिल्म में एक मिनट के लिए पलक नहीं झपकाने का मौका मिलेगा. यह फिल्म कैन एवरेनोल ने बनाई है. यह फिल्म आपको Prime Video पर मिल जाएगी. वहीं इसकी IMDb रेटिंग 5.8 है. (Credit- Printerest)

5 / 10
Siccîn (2014)- यह फिल्म एक परिवार की कहानी है, जो श्राप से घिरा है. परिवार डेमॉनिक पजेशन और छिपे राजों से लड़ता है. फिल्म में टर्किश पुरानी कहानियां और सस्पेंस मिलाया गया है. देखने वाले को लगातार डर लगता रहता है और आत्मा कांप जाती है. इसको अल्पर मेस्टसी ने बनाया है. यह फिल्म आपको Prime Video पर मिल जाएगी. वहीं इसकी IMDb रेटिंग 5.9 है. (Credit- Printerest)

6 / 10
Dabbe: The Possession (2013)- इस फिल्म में एक पत्रकार पैरानॉर्मल घटनाओं की जांच करता है, जो भयानक हॉरर में बदल जाती है. फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है. इसमें जिन्न और पजेशन की कहानी है, जो देखने वाले को डर से भर देती है. सस्पेंस और डरावने सीन कमाल के हैं. इस फिल्म को हसन कराकादाग ने बनाया है. यह फिल्म आपको Netflix पर मिल जाएगी. वहीं इसकी IMDb रेटिंग 6.8 है. (Credit- Printerest)

7 / 10
Musallat (2007)- इस हॉरर फिल्म में एक युवा जोड़ा एक भूतिया घर में जाता है, जहां बुरी आत्माएं हैं. फिल्म में जंप स्केयर्स और मनोवैज्ञानिक डर है. कहानी धीरे-धीरे डरावनी बनती जाती है और अंत तक टेंशन बनाए रखती है. यह फिल्म अल्पर मेस्टसी ने बनाई. इसकी IMDb रेटिंग 5.9 है. (Credit- Printerest)

8 / 10
Dabbe 4: Curse of the Jinn (2013)- हसन कराकादाग की यह फिल्म एक परिवार पर प्राचीन श्राप की कहानी है. फिल्म में वे बुरी जिन्न से लड़ते हैं. कई बार डरावने सीन और रियल लगने वाली घटनाएं देखने के बाद आपको लगेगा कि जिन्न आसपास ही हैं. यह फिल्म हॉरर का अच्छा मिश्रण है. इसे आप Netflix या Amazon Prime Video पर देख सकते हैं. इसकी IMDb रेटिंग 5.9 है. (Credit- Printerest)

9 / 10
Dabbe: Zehr-i Cin (2014)- यह दब्बे की सीरीज में ये दूसरा पार्ट है. हालांकि, कहानी इसमें भी अलग है. इस फिल्म में एक परिवार एक श्रापित ताबीज से परेशान होता है. कहानी रियलिटी और सपनों के बीच घूमती है. फिल्म में भयानक दृश्य दिखाए गए हैं, जो आत्मा को हिला देते हैं. सस्पेंस से भरी यह फिल्म हॉरर फैंस को पसंद आएगी. इसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं. इसकी IMDb रेटिंग 5.9 है. (Credit- Printerest)

10 / 10
SEMUM (2008)- हसन कराकादाग द्वारा बनाई गई. यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित, एक पत्रकार अजीब मौतों की जांच करता है, जो डेमॉनिक पजेशन से जुड़ी हैं. फिल्म में डरावने सीन, सस्पेंस और गहरा हॉरर है, जो कि आपकी रातों की नींद तबाह कर सकता है. फिल्म देखने के बाद रात भर डर लगेगा. इसकी IMDb रेटिंग 5.0 है.