
1 / 6
Trip in 5000 Rupees: आजकल ज्यादातर लोग घूमने के शौकीन हैं, लेकिन महंगी ट्रिप के कारण उन्हें अक्सर मन मारकर घर पर ही रहना पड़ता है. अगर आप भी कम बजट में छुट्टियां मनाना चाहते हैं, तो 5000 रुपये से कम में भारत की कई खूबसूरत जगहों का आनंद लिया जा सकता है.

2 / 6
ऋषिकेश एडवेंचर और पवित्र गंगा नदी के लिए मशहूर है. दिल्ली से यह सिर्फ 229 किलोमीटर दूर है. बस और ट्रेन से आसानी से पहुंचा जा सकता है. आश्रम, हॉस्टल और होमस्टे में 150 रुपये से कम में कमरे मिल जाते हैं. बाकी खानपान और घूमने में भी आपके ज्यादा पैसे खर्च नहीं होंगे.

3 / 6
अगर आप वीकेंड में हिल स्टेशन का आनंद लेना चाहते हैं तो कसौली अच्छा विकल्प हो सकता है. दिल्ली से कालका ट्रेन और वहां से शेयर्ड टैक्सी की मदद से वहां पहुंचा जा सकता है. सस्ते होटल 1000 रुपये तक उपलब्ध हैं, जिससे पूरी ट्रिप लगभग 5000 रुपये में पूरी हो जाएगी.

4 / 6
लैंसडाउन एक छोटा लेकिन बहुत शांत हिल स्टेशन है. दिल्ली से कोटद्वार बस या ट्रेन के जरिए यहां पहुंचा जा सकता है. कोटद्वार से 50 किलोमीटर की दूरी पर आपको यहां के लिए स्थानीय बस मिल सकती हैं. साथ ही, 1500 रुपये तक में शानदार कमरे आसानी से मिल जाते हैं.

5 / 6
बिनसर दिल्ली से लगभग 9 घंटे दूर है. यह जगह वाइल्डलाइफ सेंचुरी के लिए जानी जाती है, जहां कई पक्षियों के अलावा हिरण और तेंदुए देखने को मिल सकते हैं. यहां कुल खर्च, स्टे और खाने आदि मिलाकर 5000 रुपये में हो सकता है

6 / 6
कसोल अपनी ट्रेकिंग ट्रेल्स और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है. दिल्ली से रात की बस में 800 रुपये से कम के किराए में यहां ले जाती हैं. यहां हॉस्टल और होटल 1000 रुपये तक मिल जाते हैं. छोटे बजट में भी यहां की ट्रिप बेहद मजेदार हो सकती है. (Image: Pexels)