
1 / 8
आज यानी 7 फरवरी को रोड डे है और साथ ही आज से ही वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है. इस दिन लोग अपने क्रश को, दोस्त, पार्टनर आदि को गुलाब देते हैं और उन्हें स्पेशल फील करवाते हैं. ताकि सामने वाले को मालूम चले की आज भी वह उसके लिए मायने रखता है. यह छोटा सा गुलाब इस बात की गवाही देता है कि आज के वक्त में जहां महंगे-महंगे तोहफे दिए जाते हैं, वहां फूल की पंखुड़ियां बिना कहे दिल की बातों को बयान कर देती है.

2 / 8
रोड डे के मौके पर आज हम आपको दिल्ली में मौजूद कुछ बेहद खूबसूरत पार्कों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीता सकते हैं. आइए जानते हैं इस स्टोरी में उन पार्कों के बारे में.

3 / 8
दिल्ली में वैसे तो बहुत सारे पार्क हैं, जहां आपको कई तरह के रंग-बिरंगे फूल देखने को मिल जाएंगे. लेकिन रोज डे के मौके पर कपल्स के लिए सुकून और क्वालिटी टाइम बिताने के लिए कुछ खास पार्क बेस्ट हैं, जहां आप जा सकते हैं.

4 / 8
हौज खास में मौजूद डियर पार्क आपके लिए बेस्ट हो सकता है. यहां मौजूद झील, रंग-बिरंगे फूल, छोटे-छोटे हरे-भरे टीलें और पास में मौजूद हिरन एक अलग ही सुकून देते हैं. आपका यहां कई तरह के पक्षियां और मोर भी देखने को मिल जाएंगी. ठंडी हवाओं के बीच पक्षियों की आवाजें, झील की आवाज इस पार्क को उन कपल्स के लिए बेस्ट बना देती हैं, जो साथ में कुछ वक्त बिताना चाहते हैं. यहां आपको कोई टिकट नहीं लेना पड़ेगा और आसानी से आप यहां पहुंच सकते हैं.

5 / 8
डियर पार्क के अलावा अगर आप ऐसे पार्क में जाना चाहते हैं, जो जहां खूब हरियाली हो, ऐतिहासिक इमारतें हों, तो लोधी गार्डन आपके लिए बेस्ट हो सकता है. यहां आप अपने पार्टनर के साथ बिना किसी रोक-टोक के शांति से वक्त बिता सकते हैं. साथ ही, तस्वीरों के लिए भी यह जगह बेस्ट है.

6 / 8
इस लिस्ट में दिल्ली का गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज भी मौजूद है. यह पार्क हमेशा से ही कपल्स के बीच मशहूर रहा है. इसकी वजह यहां का सुकून वाला वातावरण है. यहां आपको कई तरह के खूबसूरत फूल देखने को मिल जाएंगे, जो रोज डे के दिन को और खास बना देंगे.

7 / 8
जैपानीज पार्क, जैसा इस पार्क का नाम है, वैसा ही ये पार्क है. रोज डे के मौके पर जैपानीज पार्क कपल्स के लिए एक बेहतरीन जगह है. यहां मौजूद गुलाब का बगीचा इसे खास बनाता है. यहां आपको कई तरह के गुलाब देखने को मिल जाएंगे, जिनके बीच आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं.

8 / 8
इसके अलावा आप सुंदर नर्सरी भी जा सकते हैं, यह पार्क दिल्ली वालों के बीच बहुत मशहूर हो गया है. यहां आपको शांति और सुकून दोनों ही मिल जाएगा और आप अच्छे से अपने पार्टनर के साथ यादगार वक्त बिता सकते हैं. यहां चलते-चलते बातें करना एक अलग ही अनुभव देता है.