Pani mein Jahaj Kyu Nahi Doobta: समुद्र में जहाज तैरते यकीनन आपने देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इतना भारी जहाज पानी के ऊपर चलता कैसे है और यह डूबता क्यों नहीं है? हजारों टन वजन वाले जहाज का समुद्र में आराम से चलना किसी चमत्कार से कम नहीं लगता. हालांकि, इसके पीछे विज्ञान का कमाल छिपा है. जब हम जहाज में बैठते हैं तो हमारे सवालों के जवाब खुद ही मिल जाते हैं. ऐसे में अगर आप नहीं जानते हैं कि जहाज क्यों नहीं डूबता तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

2 / 6
नॉर्मल लोहे की वस्तु पानी में अगर फेंक दी जाए तो वह डूब जाती है, लेकिन ऐसा जहाज के साथ नहीं होता क्योंकि ये आर्किमिडीज के सिद्धांत को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं और इसी आधार पर काम करते हैं.

3 / 6
आर्किमिडीज के सिद्धांत के मुताबिक जहाज के अंदर जो हवा होती है, वह पानी की तुलना में बहुत कम घनी होती है और इसकी वजह से यह नहीं डूबता है. ऐसे में अगर आप कोई वस्तु पानी में डाल दें तो वह नीचे चली जाती है.

4 / 6
समुद्री जहाज डीजल इंजन या न्यूक्लियर पावर से चलते हैं. इंजन से जुड़ा प्रोपलर घूमता है, जो पानी को पीछे की ओर धकेलता है और उसी फीडबैक में जहाज आगे बढ़ता है.

5 / 6
जहाज को इस तरह से डिजाइन किया जाता है जिससे प्रोपेलर पानी के दबाव को ऊपर करके गति प्रदान करता है, जिससे जहाज को हवा मिलती है और यह आगे बढ़ता है.

6 / 6
आज के जहाज GPS, रडार और ऑटो-पायलट सिस्टम से लैस होते हैं. इससे जहाज को सही दिशा में चलाने, टकराव से बचाने और मौसम की जानकारी पहले से मिल जाती है.