
1 / 8
आपने भैंस, गाय बकरी जैसे जानवरों को दूध जरूर पिया होगा, जिनकी कीमत थोड़ी बढ़ती-घटती रहती है, लेकिन जेब पर ज्यादा असर नहीं डालती. लेकिन क्या आप जानते हैं किस जानवर का दूध लाखों रुपये तक में बिकता है? आइए जानते हैं इस जानवर में क्या खास है?

2 / 8
आपने आमतौर पर 80 से 200 रुपये लीटर वाला दूध पिया होगा, जो जानवर के अनुसार तय होती है. लेकिन हम आपको इस स्टोरी में ऐसे जानवर के बारे में बताएंगे, जिसको आप बहुत देखते होंगे, लेकिन उसके दूध की कीमत आपने कभी सोची नहीं होगी.

3 / 8
यह भैंस, गाय, बकरी, ऊंटनी आदि की कोई बड़ी प्राजाति नहीं है, यह एक साधारण सा जानवर है, जो आए दिन दिखाई देती है. इस जानवर का नाम है गधी. जी हां, आपको सुनकर हैरानी हो सकती है, लेकिन इस जानवर का दूध सबसे महंगा बिकता है.

4 / 8
मीडिया रिपोर्ट् के अमुसार, भारत समेत कई देशों में गधी का दूध 8 से 10 हजार रुपये प्रति लीटर बिकता है, जो 25-30 हजार रुपये प्रति लीटर तक भी पहुंच जाता है.

5 / 8
इतना नहीं नहीं, अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में गधी का दूध पैकट या पाउडर लाखों रुपये तक में बेचा जाता है.

6 / 8
अब सवाल उठता है कि आखिर इसका दूध इतना महंगा क्यों हैं, आखिर इसमें ऐसा क्या खास है? आपको शायद मालूम नहीं होगा, लेकिन गधी के दूध का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने के लिए भी किया जाता है.

7 / 8
इतना ही नहीं, गधी का दूध इसलिए भी महंगा है क्योंकि यह जानवर अन्य जानवरों के मुकाबले दिनभर में सिर्फ 1 से डेढ़ लीटर दूध ही दे पाती है. कम दूध और ज्यादा मांग के कारण इसके दाम बहुत ज्यादा रहता है.

8 / 8
गधी का दूध सेहत के लिए भी लाभकारी माना जाता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, ये पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं जिससे पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है. साथ ही, जो लोग लैक्टोज इनटॉलेरेंस की समस्या से पीड़ित हैं और गाय आदि का दूध नहीं पी सकते, उनके लिए ये दूध अच्छा माना जाता है. (Image: Pexels)