
1 / 10
Black Grapes Benefits: अंगूर हरे और काले रंग के होते हैं। यह फल सर्दियों में मिलता है और बेहद फायदेमंद होता है। काले अंगूरों को हरे से ज्यादा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इनमें कई गुण होते हैं। काले अंगूर का स्वाद खट्टा और मीठा दोनों होता है। अंगूर में विटामिन बी6, प्रोटीन, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे कई तत्व होते हैं। काले अंगूर मैग्नीशियम और फास्फोरस का भी सोर्स हैं। आइए जानते हैं इसे खाने के फायदे।

2 / 10
एंटीऑक्सिडेंट्स- काले अंगूरों में विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाते हैं और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं। काले अंगूर खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। (Photo Credit- Freepik)

3 / 10
हार्ट हेल्थ को सुधारें- काले अंगूर में एंटीऑक्सिडेंट्स और फ्लेवोनोइड्स का सोर्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। काले अंगूर खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। काले अंगूर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन भी कम करते हैं।(Photo Credit- Freepik)

4 / 10
पोटेशियम- काले अंगूर में पोटेशियम होता है जो बीपी के संतुलन को बेहतर करने में सहायता प्रदान करता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है।(Photo Credit- Freepik)

5 / 10
एंटी-कैंसर प्रॉपर्टी- इन अंगूरों में एंटीऑक्सिडेंट्स और पॉलीफेनोल्स होते हैं। ब्लैक ग्रेप्स के ये गुण कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकते हैं। इन्हें खाने से कोलन, प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क कम होता है।(Photo Credit- Freepik)

6 / 10
एंटी-एजिंग प्रॉपर्टी- काले अंगूरों में रेसवेराट्रॉल जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में उम्र बढ़ने से होने वाली समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है। काले अंगूरों का रोजाना सेवन अल्जाइमर जैसे रोगों से भी बचाता है। (Photo Credit- Freepik)

7 / 10
पाचन सुधारें- काले अंगूर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से भी आपको राहत दिलाता है। (Photo Credit- Freepik)

8 / 10
फ्लू और इन्फेक्शन से बचाएं- इन अंगूरों में विटामिन-सी काफी मात्रा में पाया जाता है जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इससे आप मौसमी बीमारियों जैसे फ्लू और अन्य संक्रमणों से खुद को बचा सकते हैं। (Photo Credit- Freepik)

9 / 10
स्किन हेल्थ को इंप्रूव करें- काले अंगूर एंटीऑक्सिडेंट्स का नेचुरल सोर्स होते हैं, जो हमारी त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। काले अंगूरों के सेवन से स्किन में ड्राइनेस, पिंपल्स और रेडनेस की समस्या कम होती है। (Photo Credit- Freepik)

10 / 10
वेट लॉस- वजन घटाने में मदद काले अंगूर कारगर हैं क्योंकि यह कैलोरी में कम होते हैं और फाइबर से भरपूर होते हैं। इसे खाने से भूख को नियंत्रित करने में मदद मिलती है और वेट लॉस होता है। (Photo Credit- Freepik)