
1 / 13
Rashifal 28 January 2026: आज 28 जनवरी 2026, गणेश जी को समर्पित बुधवार का दिन है. माघ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. आज माघ गुप्त नवरात्रि का 10वां आखिरी दिन है. ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन कैसा रहने वाला है आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 28 जनवरी 2026 का राशिफल.

2 / 13
मेष राशि - आपका लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. घर कोई अनचाहा मेहमान आ सकता है. पड़ोसी के साथ कहा-सुनी हो सकती है. जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है.

3 / 13
वृषभ राशि - सेहत और आत्मविश्वास का स्तर बढ़ेगा. आप शराब का सेवन करने से बचें. आप दोस्तों के साथ शाम का समय बिता सकते हैं. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा.

4 / 13
मिथुन राशि - माता-पिता की मदद से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा. आप ज्यादा खर्च करने से बचें. आपका जीवनसाथी आपको नीचा दिखा सकता है आप इसे नजरअंदाज करें.

5 / 13
कर्क राशि - आपने कहीं पर पैसा निवेश किया है तो इससे नुकसान हो सकता है. खासकर सट्टेबाजी से आपको नुकसान होगा. आप अपने काम निपटाने की कोशिश करें.

6 / 13
सिंह राशि - खुद को फिजूलखर्ची करने से रोकें इससे आप धन बचा सकेंगे और आपको फायदा मिलेगा. आप मेहनत करके अपने लक्ष्य हासिल करेंगे. आपका जीवनसाथी से विवाद हो सकता है.

7 / 13
कन्या राशि - आपको माता पक्ष की ओर से धनलाभ हो सकता है. आपको ऑफिस में अधिक काम करना पड़ सकता है. आप समय मौज-मस्ती में बिता सकते हैं. वैवाहिक जीवन में समय अच्छा रहेगा.

8 / 13
तुला राशि - धन की आवाजाही चलती रहेगी लेकिन शाम होते समय आपको लाभ हो सकता है. किसी नये काम के आगाज से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें. जीवनसाथी का आपसे झगड़ा हो सकता है.

9 / 13
वृश्चिक राशि - अचानक से पैसों की जरूरत पड़ सकती है इससे आपको धन की अहमियत समझ आएगी. कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. वैवाहिक जीवन का आनंद ले सकेंगे.

10 / 13
धनु राशि - आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है. आपको कोई कीमती सामान खो सकता है. इसको लेकर सावधान रहें. शादीशुदा जिंदगी में प्यार भरा माहौल रहेगा.

11 / 13
मकर राशि - मुसीबत के समय परिवार के लोगों से मदद और सलाह मिल सकती है. आप दूसरों के तजुर्बों से सीखें यह आत्मविश्वास की मजबूती के लिए जरूरी है.

12 / 13
कुंभ राशि - अगर आपने किसी से उधार लिया है तो उसे लौटा दें वरना आपके खिलाफ कार्यवाही हो सकती है. जीवनसाथी के साथ समय बेहतर रहेगा. आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताएं.

13 / 13
मीन राशि - करोबार में लापरवाही के कारण आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है. सावधान रहें और लाभ प्राप्त करने के लिए मेहनत करें. आपको और जीवनसाथी को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.