1 / 7
चार लोगों के परिवार के लिए हर महीने किराने का खर्च भारत के अलग-अलग राज्यों में बहुत अलग होता है. पिछले कुछ सालों में महंगाई तेजी से बढ़ी है और हर कोई राशन बिल पर हर महीने होने वाले खर्च से परेशान है. हालांकि यह अलग-अलग राज्यों के हिसाब से अलग हो सकता है, जिसका खुलासा घरेलू उपयोग व्यय सर्वेक्षण (Household Consumption Expenditure Survey) में हुआ है.

2 / 7

3 / 7
वहीं, ताजा आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में खाने-पीने का औसत खर्च सबसे कम है, जबकि चंडीगढ़ और दिल्ली में यह सबसे ज्यादा है. बता दें कि यहां एक परिवार का एक महीने का राशन बिल 14,000 रुपये के पार पहुंच गया है. जबकि मध्य भारत में तस्वीर थोड़ी अलग है. यहां रसोई का बजट देश के सबसे महंगे राज्यों की तुलना में लगभग आधा है.

4 / 7
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ताजा सरकारी आंकड़ों की बात करें तो मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में रसोई का बजट बाकि राज्यों से बेहद कम है. मध्य प्रदेश में 4 लोगों का एक परिवार औसतन 7,920 रुपये हर महीने राशन पर खर्च करता है, जबकि छत्तीसगढ़ में यह बढ़कर 8,030 रुपये है. हर महीने खाने-पीने पर यह एक औसत खर्च है.

5 / 7
किन राज्यों में राशन पर होता है सबसे ज्यादा खर्च?: वहीं, चार लोगों के परिवार का महीने का किराने का खर्च इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप भारत में कहां रहते हैं. घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण के ताजा आंकड़ों के अनुसार, हर महीने राशन पर सबसे ज्यादा खर्च चड़ीगढ़ में होता है. यहां परिवार खाने पर हर महीने लगभग 14,850 रुपये खर्च करते हैं.

6 / 7
वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का नंबर दूसरे नंबर पर है. जहां 4 लोगों के परिवार में राशन पर औसत खर्च 14,124 रुपये है. इसके बाद केरल में 12100 रुपये, गोवा में 11,660 रुपये और पंजाब में 11,352 रुपये हर महीने राशन पर लोगों को खर्च करने पड़ते हैं.

7 / 7
वहीं, उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां एक परिवार अपने राशन पर औसतन 7,040 रुपये हर महीने राशन पर खर्च करता है. कम खर्च के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है. कम खर्च करने वाले दूसरे राज्यों में यूपी के झारखंड़ का नाम आता है, जहां हर महीने का खर्च 7,260 रुपये है. इसके बाद ओडिशा में 7,480 रुपये और और फिर बिहार में 7,700 रुपये का खर्च आता है.