3 जुलाई 2026 से बाबा अमरनाथ की यात्रा की शुरूआत होने जा रही है. ये यात्रा पूरे 57 दिनों तक चलेगी. वहीं, अब अमरनाथ यात्रा के लिए बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बसों, टैक्सी, मैक्सी कैब, ऑटो रिक्शा, ई-आटो और ई-रिक्शा के लिए किराया सूची जारी कर दी गई है.
प्रमुख रूटों पर बसों के किराए निर्धारित

2 / 8
बता दें कि विभाग ने यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इन दरों को लागू किया है. आदेश के अनुसार जम्मू से कटड़ा, श्रीनगर, किश्तवाड़, भद्रवाह, बनिहाल, पुंछ और पटनीटॉप जैसे प्रमुख रूटों पर बसों के किराए निर्धारित किए गए हैं. विभाग ने साफ किया है कि भक्तों से निर्धारित से अधिक किराया वसूलने पर वाहनों के चालान कटेंगे व बार-बार गलती दोहराने पर रूट परमिट रद्द कर दिया जाएगा.
पिछले साल भी परिहवन विभाग ने की थी कार्रवाई

3 / 8
सरकार की ओर से हर साल वार्षिक बाबा अमरनाथ यात्रा के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को यात्री वाहनों में सफर के दौरान मनमाने किरायों की वसूली से बचाने के लिए समय-समय पर कार्रवाई की जाती है. पिछले साल भी परिहवन विभाग की प्रवर्तन टीम ने अमरनाथ यात्रा के दौरान 11 दिन में शहर में जगह-जगह नाके लगाकर दूसरे राज्यों से अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से ज्यादा किराया वसूलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की थी. इस दौरान 368 यात्री वाहनों के चालान कर 7.76 लाख रुपये जुर्माने के रूप में वसूले. वहीं, आरटीओ ने बताया कि मोटर वाहन विभाग ने जम्मू जिले में चलने वाले ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा और ई-आटो के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. इस आदेश के तहत सभी चालकों को राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत किराया चार्ट को अपने वाहनों में अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करना होगा.
यात्रियों से मिली शिकायतों के बाद लिया फैसला

4 / 8
यह कदम यात्रियों से किराये की अधिक वसूली की लगातार मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. विभाग का कहना है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और आम लोगों को राहत मिलेगी. विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत कार्रवाई की जाएगी.
ये हैं आवश्यक दिशा निर्देश

5 / 8
यातायात विभाग ने जारी की यात्री वाहनों की रूट आधारित किराया सूची. वाहन संचालकों को अधिक किराया नहीं वसूलने की भी दी हिदायत. आरटीओ बोले, श्रद्धालु हमारे अतिथि और उनका पूरा ध्यान रखना भी हमारी ही जिम्मेदारी है. बैठक कर आल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को दिशानिर्देश दिए गए हैं.
ऑटो और ई-रिक्शा के लिए नए रेट

6 / 8
पेट्रोल ऑटो : पहले एक किलोमीटर के लिए 26 रुपये और उसके बाद प्रति किलोमीटर 20 रुपये
ई-आटो : पहले एक किमी के लिए 25 रुपये और उसके बाद प्रति किमी 20 रुपये
यह हैं बस की किराया दरें

7 / 8
जम्मू बस स्टैंड से कटड़ा : 74 रुपये (सेमी डीलक्स 35 सीटर), 103 (डीलक्स 28 सीटर), 123 रुपये (सुपर डीलक्स टू बाय टू)
रेलवे स्टेशन जम्मू से कटड़ा : 92 रुपये, 127 रुपये, 155 रुपये
जम्मू से श्रीनगर : 468 रुपये, 649 रुपये, 793 रुपये
जम्मू से किश्तवाड़ : 355 रुपये, 517 रुपये, 603 रुपये
जम्मू से भद्रवाहः 307 रुपये, 426 रुपये, 522 रुपये
जम्मू से बनिहाल : 274 रुपये, 380 रुपये, 464 रुपये
जम्मू से पुंछ : 420 रुपये, 601 रुपये, 710 रुपये
कश्मीर घाटी रूट के लिए किराया

8 / 8
श्रीनगर से बालटाल बस के लिए प्रति यात्री 175 रुपये और टैक्सी के लिए देने होंगे 386 रुपये. बालटाल से जम्मू : बस के लिए प्रतियात्री 643 रुपये और टैक्सी के लिए किराया 1421 रुपये. श्रीनगर से पहलगामः बस के लिए प्रति यात्री 173 रुपये और टैक्सी 384 रुपये. पहलगाम से जम्मूः बस 434 रुपये, टैक्सी 959 रुपये. श्रीनगर से जम्मूः बस 468 रुपये, टैक्सी 1035 रुपये.