
1 / 6
T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के सामने सेमीफाइनल के मुकाबले में इंग्लैंड की टीम चुनौती पेश करेगी. टीम इंडिया को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए शानदार खेल दिखाना होगा. इंग्लिश टीम भी कमाल के फॉर्म नजर आ रही है. टीम ने सुपर 8 के सभी मैचों में जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है तो वहीं टीम इंडिया को 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में इस मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया फाइनल का टिकट पक्का करना चाहेगी. इसके लिए 5 खिलाड़ियों की फॉर्म पर सबसे ज्यादा निर्भरता रहेगी.

2 / 6
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को इस मैच में गेंद और बल्ले दोनों से ही दम दिखाना होगा. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक खेले मैचों में 6 विकेट चटकाए हैं तो वहीं 2 अर्धशतक भी जड़े हैं. बड़ी टीमों के खिलाफ अभी तक उनका बल्ला नहीं गरजा है. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ उनके पास टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाने का शानदार मौका होगा.

3 / 6
स्टार सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन क्या करने की काबिलियत रखते हैं इसमें किसी को शक नहीं होगा. इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भी उनका बल्ला इसी तरह से चलता है तो टीम के लिए जीत फाइनल में एंट्री करना मुश्किल नहीं होगा. अब तक खेले 3 मैचों में वो 143 रन बना चुके हैं.

4 / 6
छोटा पैकेट बड़ा धमाका के नाम से मशहूर ईशान किशन के पास भी इस मैच में तूफानी बल्लेबाजी करने का मौका होगा. उनके प्रदर्शन पर टीम काफी हद तक निर्भर करेगी. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने अद्भुत पारी खेली थी. वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में वो 10 रन ही बना पाए थे तो इस मैच में वो कसर पूरी कर सकते हैं.

5 / 6
टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ भी उनकी इसी तरह की गेंदबाजी की टीम इंडिया को जरूरत होगी. अब तक खेले मैचों में 9 विकेट चटकाए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्होंने एक ही ओवर में 2 अहम विकेट चटकाए थे.

6 / 6
मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती पिछले कुछ मैचों से महंगे साबित हो रहे हैं. सुपर 8 के मैचों में उनकी लय नहीं नजर आई. ऐसे में इंग्लैंड के बल्लेबाजों के खिलाफ उनको लाइन में सुधार करना होगा. वो टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने खेले 7 मैचों में 12 विकेट अपने नाम की है और उन्हें हर मैच में सफलता हाथ लगी है.