
1 / 6
England Players Danger Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल होने वाला है. 5 मार्च 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इस बड़े मैच पर सभी की नजर टिकी हुई है. इंग्लैंड की टीम शानदार फॉर्म में है और उनके कुछ खिलाड़ी लगातार प्रभावित कर रहे हैं. वो सेमीफाइनल में टीम इंडिया के लिए मुश्किल बन सकते हैं. आइए 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, जो सेमीफाइनल में टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं और उनका टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना तोड़ सकते हैं.

2 / 6
हैरी ब्रुक के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 काफी धमाकेदार साबित हुआ है. उन्होंने 7 मैचों में 32.57 के औसत से 228 रन बनाए हैं. वो इंग्लैंड के लिए अब तक इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. वो भारत के खिलाफ भी रनों की बारिश कर सकते हैं और उनके लिए खतरा बन सकते हैं.

3 / 6
भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में इंग्लैंड की सबसे बड़ी ताकत आदिल रशीद होने वाले हैं. उन्होंने अब तक 7 मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए हैं. भारत का रिकॉर्ड लेग स्पिनरों के खिलाफ कुछ खास नहीं रहा है. वो टीम इंडिया के बल्लेबाजों को भी परेशानी में डाल सकते हैं.

4 / 6
लियाम डॉसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 7 मैचों में 10 विकेट झटके हैं. यह लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज टीम इंडिया पर भारी पड़ सकता है. मिडल ओवर्स में वो किफायती साबित होते हैं. लियाम सेमीफाइनल में अपना यह गेमप्लान जारी रख सकते हैं और टीम इंडिया के बल्लेबाजों की मुश्किल बढ़ा सकते हैं.

5 / 6
विल जैक्स इंग्लैंड के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे मूल्यवान खिलाड़ी रहे हैं. उन्होंने अब तक 7 मैचों में 191 रन बनाए हैं. गेंद से भी उन्होंने तगड़ा योगदान दिया है. वो सेमीफाइनल में टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. वो शुरुआती ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों को ऑफ स्पिन के जाल में भी फंसा सकते हैं.

6 / 6
जोफ्रा आर्चर का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ भले ही कुछ खास नहीं रहा है. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वो तगड़ी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अब तक 7 मैचों में 10 विकेट झटके हैं. वानखेड़े की पिच पर तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर्स में फायदा मिलता है. वो टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में खतरा बन सकते हैं.