
1 / 6
Players Might Not Play Semi Final Against India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच धमाकेदार मैच होने जा रहा है. दोनों टीमें 5 मार्च 2026 को फाइनल में जगह बनाने के लिए आमने-सामने होंगी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इस धमाकेदार मैच का आयोजन किया जाएगा. भारत की प्लेइंग 11 में शायद ही कोई बदलाव देखने को मिलेगा. इंग्लैंड के प्लेइंग कॉम्बिनेशन पर भी सभी की नजर रहने वाली है. आइए 4 खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, जो भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में शायद नहीं खेलेंगे.

2 / 6
रेहान अहमद को न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर 8 के आखिरी मैच में खेलने का मौका मिला था. उन्होंने बल्ले से धमाल मचाया था लेकिन गेंद से कुछ खास नहीं कर पाए. वानखेड़े की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होगी. ऐसे में उनकी जगह जेमी ओवरटन की टीम में एंट्री हो सकती है.

3 / 6
बेन डकेट इंग्लैंड के धाकड़ सलामी बल्लेबाज हैं लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्हें अब तक मौका नहीं मिला है. फिल साल्ट और जोस बटलर ओपनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. इंग्लैंड की टीम शायद ही अपना कॉम्बिनेशन बदलना चाहेगी. ऐसे में डकेट भारत के खिलाफ मैच मिस कर सकते हैं.

4 / 6
जोश टंग इंग्लैंड की स्क्वाड का हिस्सा हैं लेकिन अब तक उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बेंच गर्म की है और अब उन्हें सीधा सेमीफाइनल जैसे बड़े स्टेज पर प्लेइंग 11 में जगह देना सही नहीं होगा. वो भी बाहर बैठ सकते हैं.

5 / 6
भारतीय टीम को लेफ्ट आर्म के तेज गेंदबाज हमेशा ही परेशान करते हैं. ऐसे में ल्यूक वुड को प्लेइंग 11 में जगह देने की संभावना है. हालांकि, आर्चर और ओवरटन का प्रदर्शन कमाल का रहा है. ऐसे में उनमें से किसी को बाहर करना संभव नहीं है. वुड भी बाहर ही बैठ सकते हैं.

6 / 6
भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद.