Dirtiest Part Of Our Body: अगर लोगों से पूछा जाए कि हमारे शरीर का सबसे गंदा हिस्सा कौन-सा है, जहां पर अरबों बैक्टीरिया पाए जाते हैं, शायद ही कोई इसका सही जवाब दे पाए क्योंकि शरीर के कई हिस्से ऐसे हैं जहां पर गंदगी जमा होने का खतरा रहता है जैसे- बगल या प्राइवेट पार्ट्स. दिलचस्प बात यह है कि लाख सफाई रखने के बाद भी उस हिस्से को कोई भी स्वच्छ नहीं रख सकता. यही वजह है कि यह अंग बैक्टीरिया का घर बन सकता है और बदबू या संक्रमण का कारण भी बनता है। क्या आप जानते हैं कि शरीर का सबसे गंदा अंग कौन-सा है? इसका जवाब जानकर आप भी चौंक सकते हैं. आइए जानते हैं इसके पीछे की सच्चाई और इससे जुड़ी जरूरी बातें.

2 / 6
शरीर का सबसे गंदा हिस्सा नाभि है, जहां पर बैक्टीरिया पाए जाते हैं. साल 2012 में पीएलओएस वन में प्रकाशित एक शोध पत्र के मुताबिक अध्ययन में पाया गया कि अकेले नाभि में 2,368 तरह के बैक्टीरिया होते हैं. इनमें भी 1,458 प्रजातियां वैज्ञानिकों के लिए नई हैं.

3 / 6
अक्सर लोग नाभि की साफ-सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं. नहाते समय लोग चेहरे, हाथ-पैर और शरीर के खुले हिस्सों को साफ करते हैं, लेकिन नाभि की सफाई करना भूल जाते हैं. इसी वजह से इसमें गंदगी जमा होती रहती है.

4 / 6
नाभि और इसके आसपास के हिस्से में गंदगी जमा हो जाती है. नमी की वजह से बदबू, खुजली, लालिमा और कभी-कभी फंगल या बैक्टीरियल संक्रमण भी हो सकता है. इसलिए इसकी साफ-सफाई का खास ध्यान रखें.

5 / 6
रिसर्च में पाया गया है कि नाभि में कई प्रकार के माइक्रोब्स पाए जा सकते हैं, जिनमें कुछ दुर्लभ भी होते हैं. यह इसे शरीर के सबसे माइक्रोब-रिच हिस्सों में शामिल करता है. कई बार यह बैक्टीरिया खतरनाक साबित हो सकते हैं.

6 / 6
नाभि में हवा कम लगती है और नमी बनी रहती है, जिससे बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं. इसलिए नाभि और इसके आसपास के हिस्से का ध्यान रखें. साथ ही, नाभि को साफ करने के बाद अच्छी तरह सुखाएं.