
1 / 8
Heart Disease In Women: दिल की दिक्कतें किसी के लिए भी जानलेवा हो सकती हैं. महिलाओं की बात करें तो दिल की दिक्कतें महिलाओं को कई तरह से प्रभावित करती हैं, खासकर दिल का दौरा पड़ने से पहले सीने में दर्द के अलावा भी कई तरह के संकेत महिलाओं के शरीर पर दिख सकते हैं. एनेटॉमी, ब्लड काउंट, कार्डियोवस्कुलर एडैप्शंस और हार्मोंस के कारण महिलाओं में दिल की दिक्कतें (Heart Problems) अलग-अलग तरह से संकेत देती हैं. ऐसे में यहां जानिए महिलाओं को कैसे पता चलेगा कि दिल सही तरह से काम नहीं कर पा रहा है या दिल की बीमारी होने लगी है.
स्तन में दर्द

2 / 8
बाएं स्तन में अक्सर ही दर्द बने रहना दिल की बीमारी का संकेत हो सकता है. इसके अलावा, छाती में दर्द रहने लगता है.
गर्दन में दर्द

3 / 8
गले या गर्दन में दर्द महसूस हो सकता है. यह दर्द हल्का या तीव्र हो सकता है. कंधों के बीच के हिस्से में भी अक्सर ही दर्द रहता है.
जबड़े में दर्द

4 / 8
महिलाओं को जबड़ों और दांतों में दर्द बने रहने पर सावधान हो जाना चाहिए. यह दर्द दिल की दिक्कतों या फिर हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है.
सिर चकराता है

5 / 8
दिल की दिक्कतें होने पर ठंडे पसीने आने लगते हैं, सिर चकराता है और लाइटहेडेड फील होता है.
सांस लेने में दिक्कत

6 / 8
सांस लेने में दिक्कत होने लगती है. जब भी सांस ली जाती है तब दिक्कत होती है. अगर थोड़ी सीढ़ियां चढ़ने पर भी सांस फूलती है तो यह दिल की दिक्कत का संकेत है.
छाती का टाइट महसूस होना

7 / 8
ऐसा महसूस होना कि सीने में कुछ जकड़ रहा है, छाती का टाइट महसूस होना, दर्द होना या अक्सर ही घबराहट होने लगना महिलाओं में दिल की दिक्कतों का बड़ा संकेत होता है.
डॉक्टर से कब संपर्क करें

8 / 8
दिल की दिक्कतों के ये लक्षण नजर आने लगें तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. समय पर इलाज शुरू करना और बड़ी समस्या की संभावना को रोकना बेहद जरूरी है.