Amla Khane Ke Fayde: आंवला एक नहीं बल्कि कई गुणों से भरपूर होता है. इसे आयुर्वेद में भी सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. आंवला से शरीर को विटामिन मिलता है और साथ ही कैल्शियम और आयरन जैसे खनिज भी मिल जाते हैं. आंवला शरीर को फ्लोवोनॉइड्स और पॉलीफेनोल्स भी देता है. ऐसे में यहां जानिए रोजाना आंवला खाने पर स्किन, बालों और पेट के साथ ही ब्लड शुगर लेवल्स और इम्यूनिटी को क्या फायदा मिलता है.

2 / 7
आंवला विटामिन सी से भरपूर होने के चलते शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है. इसे खाने पर मौसमी इंफेक्शंस दूर रहते हैं.

3 / 7
आंवला स्किन और बालों की सेहत को अच्छा रखता है. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर कर देते हैं.

4 / 7
पाचन बेहतर बनने में भी आंवला का असर दिखता है. आंवला में मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त करता है और इससे पेट आयदिन खराब नहीं होता है.

5 / 7
ब्लड शुगर लेवल्स रेग्यूलेट करने में आंवला के फायदे नजर आते हैं. यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को भी बेहतर करता है. इससे डायबिटीज मैनेजमेंट में मदद मिलती है.

6 / 7
आंवला के सेवन से वजन कम होने में मदद मिलती है. यह शरीर के एक्स्ट्रा फैट को पिघलाता है जिससे शरीर पतला और पहले से ज्यादा स्वस्थ नजर आता है.

7 / 7
आंवला एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. इंफ्लेमेशन के कारण जोड़ों समेत शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द रहने लगता है. ऐसे में आंवला के सेवन से इंफ्लेमेशन कम होती है.