AIDS Symptoms: एड्स ऐसी बीमारी है जो किसी तरह के असुरक्षित यौन संबंध से, किसी एचआईवी के मरीज को लगाई गई सूंईं अगर स्वस्थ व्यक्ति को लगाई जाए तो उससे, IV ड्रग्स लेने वाले लोगों में या संक्रमित मां से बच्चे को हो सकती है. एचआईवी (HIV) से संक्रमित होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं. HIV संक्रमण होने पर बुखार आता है, गले में दर्द होता है, गांठे हो सकती हैं, त्वचा पर गुलाबी रैशेज नजर आते हैं. इस वायरस से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है जिससे व्यक्ति एक के बाद एक इंफेक्शंस का शिकार होने लगता है. महिला एचआईवी से संक्रमित होती है या महिलाओं को एड्स होता है तो शरीर में क्या लक्षण (HIV Symptoms In Women) नजर आते हैं, जानिए यहां.

2 / 8
महिलाओं और पुरुष दोनों में ही एचआईवी के कुछ लक्षण एक समान होते हैं और कई बार दोनों में ही किसी तरह के लक्षण नजर नहीं आते हैं. अक्यूट इंफेक्शन में बुखार, मुंह में छाले, कई बार वजन कम होना, हल्का बुखार और डायरिया शामिल है.

3 / 8
एडवांस स्टेज में शरीर पर गंभीर लक्षण (AIDS Ke Lakshan) नजर आ सकते हैं. एक लक्षण क्रिप्टोकोकल मेनिन्जाइटिस जिसमें तेज सिरदर्द, मतली और उल्टी जैसी दिक्कत होती है.

4 / 8
डायरिया या दस्त की दिक्कत हो सकती है. मरीज का पेट हमेशा ही खराब रहने लगता है और डायरिया से मरीज परेशान रहता है.

5 / 8
किसी तरह का आंखों का इंफेक्शन हो सकता है. इस आंखों के इंफेक्शंस में महिला को देखने में दिक्कत होने लगती है.

6 / 8
एड्स होने पर टीबी की दिक्कत भी हो सकती है. यह एक सामान्य बीमारी है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाने पर होती है. फेफड़ों के अलावा ब्रेन और लिम्फ नोड्स में भी टीबी हो सकता है.

7 / 8
महिलाओं में एचआईवी से संक्रमित होने का एक लक्षण यह भी कि उन्हें वाइट डिस्चार्ज की दिक्कत हो सकती है. इसमें वाइट डिस्चार्ज (White Discharge) लगातार होता है.

8 / 8
HIV इंफेक्शन होने पर यह याद रखना जरूरी है कि कहीं कोई और इंफेक्शन तो नहीं है, जैसे हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी और सिफिलिस इंफेक्शन.