
1 / 6
February Movie Release: फरवरी का महीना इस बार प्यार से भरा होगा. इस महीने कई रोमांटिक बॉलीवुड फिल्में थिएटर्स में रिलीज होने जा रही हैं. थिएटर्स में इन मूवीज को देखकर आपका वैलेंटाइन वीक भी प्यार से भरपूर होगा. फरवरी में रिलीज होने जा रहीं फिल्मों की लिस्ट में शाहिद कपूर की फिल्म से लेकर शनाया कपूर की फिल्म तक शामिल हैं.

2 / 6
शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ-साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, नाना पाटेकर और दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं.

3 / 6
शनाया कपूर और आदर्श गौरव की 'तू या मैं' भी शाहिद कपूर की फिल्म के साथ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फैंस को फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी पसंद भी आ रहा है.

4 / 6
सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की 'दो दीवाने सहर में' थिएटर्स में 20 फरवरी को रिलीज होने जा रही है. रवि उदयवार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में भरपूर रोमांस देखने को मिलेगा. वहीं स्क्रीन पर पहली बार मृणाल और सिद्धांत की जोड़ी भी देखने को मिलने वाली है.

5 / 6
'भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन' सिनेमाघरों में 6 फरवरी को दस्तक देने जा रही है. 'भाभीजी घर पर हैं' टीवी सीरियल पर आधारित इस फिल्म में रोमांस और कॉमेडी का भरपूर डोज मिलेगा. फिल्म में आसिफ शेख, रोहिताश्व गौर, शुभांगी अत्रे, विदिशा श्रीवास्तव और रवि किशन लीड रोल में हैं.

6 / 6
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की 'वध 2' भी 'भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन' के साथ 6 फरवरी को रिलीज होने जा रही है. फिल्म के पहले पार्ट को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था, वहीं अब दूसरे पार्ट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. बता दें ये फिल्म रहस्यमयी है. फिल्म में रिश्तों का इमोशनल एंगल दिखाई देगा.